कांग्रेस के आंदोलन की चेतावनी और दबाव के कारण शुरू हुआ सड़क का निर्माण कार्य- शिवांश जैन,

कांग्रेस के आंदोलन की चेतावनी और दबाव के कारण शुरू हुआ सड़क का निर्माण कार्य- शिवांश जैन,

चिरमिरी । चिरमिरी की जर्जर सड़कों पर कांग्रेस के दबाव और आंदोलन की चेतावनी के बाद प्रशासन ने आखिरकार कार्य प्रारंभ किया ।

     उपरोक्त बाते बताते हुए ब्लाक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी के अध्यक्ष शिवांश जैन ने कहा कि चिरमिरी की जनता पिछले दो वर्षों से शहर की टूटी-फूटी और जर्जर सड़कों से बेहद परेशान थी। इन सड़कों की दुर्दशा के कारण आम नागरिकों को रोजाना आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने इस जन-पीड़ा को लेकर कई बार प्रशासन के समक्ष मुद्दा उठाया, ज्ञापन सौंपे और भ्रष्टाचार की शिकायतें भी दर्ज कीं, लेकिन दुर्भाग्यवश कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

      श्री जैन ने आगे कहा कि शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने एक लिखित ज्ञापन सौंपते हुए सड़क निर्माण कार्य तत्काल शुरू करने की मांग की और यदि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन एवं जन-प्रदर्शन की चेतावनी भी दी गई। कांग्रेस पार्टी की इस सशक्त आवाज और आंदोलन की आशंका के कारण प्रशासन पर दबाव बढ़ा और आनन-फानन में सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया।

       श्री जैन ने आगे कहा कि यह स्पष्ट है कि प्रशासन ने कार्य केवल कांग्रेस पार्टी के आंदोलन और दबाव के कारण ही शुरू किया है। यदि हमारा संगठन समय रहते इस मुद्दे को नहीं उठाता और आंदोलन की चेतावनी नहीं देता, तो आज भी चिरमिरी की सड़कें उसी बदहाली की शिकार होतीं।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सदा से जनहित के मुद्दों पर अडिग रहकर संघर्ष करती आई है और आगे भी जनता की समस्याओं के लिए निरंतर लड़ती रहेगी। हमारी पार्टी का एकमात्र उद्देश्य है—जनता की सेवा और उनके हक की रक्षा।