छत्तीसगढ़ शासन स्कूलों को बंद कर और शराब दुकान खोलकर विकास का पीट रही ढिंढोरा- विनय उपाध्याय,
चिरमिरी । एमसीबी जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विनय उपाध्याय ने छत्तीसगढ़ सरकार के आबकारी नीति की निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि सरकार ने अमृत काल को छत्तीसगढ़ में शराब के काल में परिवर्तन कर दिया है । जैसे अमृत काल में सब कुछ संभव है। बड़ी संख्या में शराब दुकान खोलने, स्कूलों को बंद करने, छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को लूटने का कार्य छत्तीसगढ़ की सरकार के द्वारा किया जा रहा है ।
श्री उपाध्याय ने आगे कहा है कि प्रदेश सरकार आबकारी नीति में लगातार परिवर्तन कर राजस्व के लिए आतुर हो चुकी है। इसके लिए जनहित के फैसले तक को तक में रख रही है । इसके दुष्परिणामों के बारे में चिंतन नहीं किया जा रहा है ।अब अनगिनत बार और क्लब खोलने की तैयारी है सरकार । छत्तीसगढ़ को पश्चिमी सभ्यता की ओर धकेलकर सरकार सभ्यता और संस्कृति को बचाने का ढिंढोरा पीट रही है । होटल और रेस्टोरेंटों में बार खोलने की फीस कम कर दी गई है।
श्री उपाध्याय ने आगे कहा कि विष्णु देव सरकार ने अप्रैल से नई आबकारी नीति 2025 26 लागू करेगी 67 नई दुकानों के साथ प्रदेश में शराब दुकानों की कुल संख्या अब 741 हो गई है, जहां पहले शराब की सुविधा नहीं थी वहां भी अब दुकान खुल गई है। अब छोटे-छोटे स्कूल बंद हो जाएंगे, बच्चों को दूर भेजा जाएगा । जिससे कई बच्चों की पढ़ाई छूट जाएगी ।
जिस प्रकार से भाजपा छत्तीसगढ़ में पूरी तरह से निजीकरण को बढ़ावा देते हुए शिक्षा केंद्रों के साथ भी राजनीति करने पर उतारू है। विकास का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार को आने वाले समय में क्षेत्र की आम जनता में होने वाले नुकसान व बच्चों के भविष्य को लेकर किसी प्रकार की कोई चिंता नहीं है। इसका जवाब प्रदेश की जनता आने वाले समय में देगी । इसका खामियाजा भारतीय जनता पार्टी की सरकार को भुगतना पड़ेगा। यह सरकार पूरी तरह धरातल पर फेल साबित हो चुकी है। केवल आश्वासन व घोषणाओं पर यह सरकार वाह वाही बटोर रही है।
Aaj ka din 












