चिरमिरी पुलिस ने 23 सौ रुपए की नकद राशि के साथ छोटा बाजार से एक सटोरिए को किया गिरफ्तार,

चिरमिरी पुलिस ने 23 सौ रुपए की नकद राशि के साथ छोटा बाजार से एक सटोरिए को किया गिरफ्तार,

चिरमिरी । चिरमिरी पुलिस ने 23 सौ रुपए की नकद राशि के साथ छोटा बाजार से एक सटोरिए को गिरफ्तार किया है ।

      मामले की जानकारी देते हुए चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि 21 फरवरी 2026 को कपूर सिंह दफाई छोटी बाजार निवासी अरविन्द तिवारी उम्र 58 वर्ष पानी टंकी कपूर सिंह दफाई के पास सट्टा पट्टी ले रहा था । 

    जिसे मौके पर दबिश देकर पकड़ा गया । उसके कब्जे से सट्टा पट्टी एवं 2300 रुपए नगद जप्त किया गया । आरोपी के विरूद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिरोधक अधिनियम की धारा 6 के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को 21 फरवरी 26 को गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया ।

      उक्त संपूर्ण कार्रवाई में चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह सहायक उप निरीक्षक विनय तिवारी, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक अशोक एक्का, आरक्षक चंद्रसेन राजपूत महिला आरक्षक राजेन्द्र कुमारी एवं अनिता मरकाम का अहम योगदान रहा