संकल्प बजट 2026-27: चिरमिरी में हाईटेक अग्निशमन, देवाड़ांड में नया महाविद्यालय, मनेंद्रगढ़ में मेडिकल विस्तार और खड़गवां में सिंचाई क्रांति,

संकल्प बजट 2026-27:  चिरमिरी में हाईटेक अग्निशमन, देवाड़ांड में नया महाविद्यालय, मनेंद्रगढ़ में मेडिकल विस्तार और खड़गवां में सिंचाई क्रांति,

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल बोले — यह बजट विकास का रोडमैप

चिरमिरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत संकल्प बजट 2026-27 ने एमसीबी जिले को ऐतिहासिक सौगात दी है। बजट प्रस्तुतीकरण के बाद सामने आए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि यह केवल बजटीय घोषणा नहीं, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास का ठोस खाका है। उन्होंने कहा कि नगरीय सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रावधान किए गए हैं। जिससे ना सिर्फ एमसीबी जिले का समग्र विकास निहित होगा बल्कि जनअपेक्षाओं के अनुरूप विधानसभा मनेंद्रगढ़ विकास के नए सोपान का स्वाद भी चखेगा, यह पूरा बजट 2047 के अनुरूप विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़, विकसित विधानसभा को लेकर है। 

      श्री जायसवाल ने मनेंद्रगढ़, खड़गवां और चिरमिरी को लेकर आंकड़ेवार जानकारी दी, उन्होंने बताया कि बजट में चिरमिरी, मनेंद्रगढ़, खड़गवां समेत एमसीबी जिले को क्या क्या मिला है?

नगर निगम चिरमिरी को क्या मिला?

अग्निशमन सशक्तिकरण

अग्निशमन मशीन एवं उपकरण खरीदी – ₹5.00 लाख तथा नवीन फायर वाहन, वॉटर टेंडर, मिस्ट वाहन, वॉटर बाउजर के लिए ₹9.50 लाख रुपए की स्वीकृति प्राप्त हुई है।

स्वास्थ्य

जिला चिकित्सालय चिरमिरी को 200 बिस्तरीय अस्पताल के रूप में (129 पद) की स्वीकृति मिली है।

नगरीय विकास

वार्ड 20 में ऑडिटोरियम – ₹5.50 लाख, गौरव पथ निर्माण (अटल परिसर से लोको पुलिया) – ₹2.80 लाख, वार्ड 16 गौरव पथ – ₹7.90 लाख से विभिन्न सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य जिससे चिरमिरी में नगरीय सुरक्षा और शहरी अधोसंरचना को आधुनिक रूप मिलेगा।

मनेंद्रगढ़ को मिला

सड़क एवं अधोसंरचना

मनेंद्रगढ़-केल्हारी-जनकपुर राज्य मार्ग चौड़ीकरण – ₹60.00 लाख, केवई नदी–हसदेव नदी लिंक परियोजना – ₹43.00 लाख, हसदेव बैराज निर्माण – ₹30.00 लाख, बेलबहरा-फिशफार्म मार्ग – ₹4.00 लाख, एनएच-43 से एकलव्य आश्रम मार्ग – ₹2.00 लाख रुपए स्वीकृत।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में

नवीन शासकीय मेडिकल कॉलेज में 100 पद, अतिरिक्त 248 पदों की स्वीकृति, नवीन नर्सिंग कॉलेज में 42 पद, नर्सिंग कॉलेज भवन – ₹9.00 लाख, भरतपुर CHC का 100 बिस्तरीय सिविल अस्पताल में उन्नयन – ₹19.00 लाख रुपए है।

शिक्षा व प्रशासन

250 सीटर सेंट्रल लाइब्रेरी (नालंदा परिसर) – ₹441.49 लाख, संयुक्त संभागीय कार्यालय भवन – ₹70 लाख, न्यायिक अधिकारियों के आवास – ₹715.96 लाख।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, सिटी कोतवाली, अग्निशमन भवन जो कि मनेंद्रगढ़ जिला मुख्यालय के रूप में स्वास्थ्य और प्रशासनिक ढांचे का व्यापक विस्तार होगा।

 क्या मिला खड़गवां को......?  

सड़क एवं पुल

पेंड्री-बेलकामार मार्ग – ₹800 लाख

देवाड़ांड-मंगौरा मार्ग – ₹8.00 लाख

रतनपुर-कोटिया मार्ग – ₹8.00 लाख

चैनपुर-आमाखेरवा मार्ग – ₹8.00 लाख

बेलबहरा-फुनगा मार्ग – ₹4.80 लाख

उच्च स्तरीय पुल निर्माण (विभिन्न स्थानों पर) – ₹8.00 लाख, ₹4.50 लाख।

सिंचाई एवं जल संसाधन

देवाड़ांड में हसदेव नदी पर बैराज – ₹30.00 लाख

कोरजा डायवर्जन योजना – ₹4.00 लाख

उधनापुर नाला व्यपवर्तन – ₹4.00 लाख

साजा पहाड़ व्यपवर्तन – ₹5.00 लाख।

शिक्षा

देवाड़ांड में नवीन महाविद्यालय की स्थापना और खड़गवां क्षेत्र में सिंचाई क्षमता वृद्धि और ग्रामीण संपर्क सुदृढ़ होगा, साथ ही उच्च शिक्षा का नया केंद्र स्थापित होगा।

 मंत्री का बयान

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा: “यह बजट एमसीबी जिले को सुरक्षित, शिक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ मंत्र के अनुरूप हम विकास को जनकल्याण से जोड़ रहे हैं। आने वाले वर्षों में इसका सकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा और इसके लिए कुल स्वीकृत राशि लगभग ₹388.73 करोड 28 हजार रुपए है।