Raipur Police : कुल 11 जवान ऑपेरशन T20 को देंगे अंजाम : रायपुर पुलिस का अनोखा अंदाज
T20 वर्ल्ड कप में आज क्रिकेट प्रेमियों की नजरें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं। शाम 7 बजे से श्रीलंका के कोलंबो में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अब तक अजेय रही है, वहीं पाकिस्तान ने भी अपने दोनों मुकाबले जीतकर मजबूत दावेदारी पेश की है।
जीत को लेकर मंदिरों में पूजा
मैच को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। टीम इंडिया की जीत के लिए मंदिरों में पूजा-अर्चना और प्रार्थनाओं का दौर जारी है। क्रिकेट प्रेमी जीत की कामना कर रहे हैं और रोमांच अपने चरम पर है।
रायपुर पुलिस का अनोखा अंदाज
इसी बीच रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने भी टीम इंडिया को एक अलग अंदाज में अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। कमिश्नरेट द्वारा जारी किए गए एक खास पोस्टर में पुलिसिया भाषा का उपयोग करते हुए लिखा गया है कि कुल 11 जवान ऑपरेशन T20 को अंजाम देंगे। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। रायपुर पुलिस के इस रचनात्मक अंदाज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और टीम इंडिया की जीत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
पुलिसिया भाषा में टीम इंडिया को अग्रिम शुभकामनाएं! "कुल 11 जवान ऑपेरशन T20 को अंजाम देंगे, पहले वो मैदान का मुआयना करेंगे और उसके पश्चात बल्ले को अपने कब्जे में लेकर रनों की धुआँदार फायरिंग करेंगे और गेंदों की गोलीबारी से टारगेट को ध्वस्त करेंगे"। 'बैकअप टीम' के रूप में 140 करोड़ देशवासी, 11 जवानों का हौसला बुलंद करेंगे। हमें पूरा विश्वास है, आप इस ऑपेरशन को अंजाम तक पहुंचाएंगे और विजयी होकर, देशवासियों से प्यार का मेडल पाएंगे। जय हिंद, जय भारत !
Aaj ka din 












