अभय जायसवाल ने की भाजपा ओबीसी मोर्चा एमसीबी जिला कार्यकारिणी की घोषणा,

अभय जायसवाल ने की भाजपा ओबीसी मोर्चा एमसीबी जिला कार्यकारिणी की घोषणा,

चिरमिरी । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी एवं प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव जी के मार्गदर्शन में भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू जी के निर्देशानुसार तथा भारतीय जनता पार्टी की एमसीबी जिला अध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले जी की सहमति से भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के जिला अध्यक्ष अभय जायसवाल ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। 

     भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष अभय जायसवाल ने घोषणा करते हुए बताया कि घोषित जिला कार्यकारिणी में संगठन को मजबूत करने की दृष्टि से नव युवाओं को अधिक अवसर प्रदान किए गए हैं।

साथ ही महिलाओं को भी उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है।

इसके अतिरिक्त जिले के सभी 9 मंडलों के सक्रिय एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को भी जिला कार्यकारिणी में सम्मिलित किया गया है।

       अभय जायसवाल ने बताया कि लगभग 100 से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता के साथ गठित यह जिला कार्यकारिणी ओबीसी समाज को संगठित करने, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने एवं संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेगी।

      उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 15 फरवरी तक जिले के सभी मंडलों की कार्यकारिणी की घोषणा पूर्ण कर ली जाएगी।