चिरमिरी पुलिस ने 10 हजार 1, सौ रुपए नकद के साथ सट्टा पट्टी काटते तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार,

चिरमिरी पुलिस ने 10 हजार 1, सौ रुपए नकद के साथ सट्टा पट्टी काटते तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार,

चिरमिरी । चिरमिरी पुलिस ने 10 हजार 1, सौ रुपए नकद के साथ सट्टा पट्टी काटते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।

     मामले की जानकारी देते हुए चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि 22 फरवरी 2026 को बी टाईप गोदरीपारा निवासी कपिल कश्यप उम्र करीब 38 वर्ष अपने अपने घर के पास सट्टा पट्टी ले रहा था, जिसे मौके पर दबिश देकर चिरमिरी पुलिस ने पकड़ा । उसके कब्जे से 12 लाख 5 हजार रुपए की सट्टा पट्टी एवं नगद 6 हजार रुपये नकद तथा एक मोबाइल जप्त किया ।   

       आरोपी अपने दो अन्य साथियों कमलेश सिंह एवं विक्रांत गुप्ता के साथ मिल कर सट्टा खिला रहा था । जिसके बाद आरोपी कमलेश सिंह उम्र 62 साल निवासी एकता नगर गोदरीपारा से 10 हजार का सट्टा पट्टी एवं नगद 1हजार 6 सौ रूपये नकद तथा आरोपी विक्रांत गुप्ता उम्र 38 साल निवासी सेठिया लाइन बड़ा बाजार से 20 हजार का सट्टा पट्टी एवं 2 हजार 5 सौ रुपए नगद जप्त किया । 

     तीनों आरोपियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिरोधक अधिनियम की धारा 6 एवं धारा 112 बीएनएस के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया ।   

      उक्त संपूर्ण कार्रवाई में चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक अशोक एक्का, आरक्षक चंद्रसेन राजपूत, महिला आरक्षक राजेन्द्र कुमारी एवं अनिता मरकाम का अहम योगदान रहा ।