आज का दिन में प्रकाशित खबर का हुआ असर : वनभूमि में जेसीबी से अवैध उत्खनन मामले में वन विभाग ने किया जेसीबी को जब्त,आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर

आज का दिन में प्रकाशित खबर का हुआ असर : वनभूमि में जेसीबी से अवैध उत्खनन मामले में वन विभाग ने किया जेसीबी को जब्त,आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर

बगीचा : आज का दिन में प्रकाशित खबर का एक बार फिर से असर हुआ है,बगीचा के गुरम्हाकोना के टेंटगापानी जंगल में वनभूमि पर जेसीबी से अवैध उत्खनन मामले में वन अपराध प्रकरण दर्ज करने के बाद आज सुबह बगीचा वन विभाग की टीम ने राजेश यादव के घर के समीप खड़ा जेसीबी जब्त कर लिया है बताया जा रहा जेसीबी चालक भी वन विभाग के हत्थे चढ़ा है।

नव नियुक्त वन परिक्षेत्राधिकारी टी आर चौहान सेमिली जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व वन विभाग ने बगीचा विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत गुरम्हाकोना के टेंटगापानी जंगल में बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध उत्खनन मामले में राजेश यादव के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज किया था,उक्त मामले को रफा दफा करने स्थानीय लकड़ी तस्कर गिरोह सक्रिय हो गया था।आज का दिन पोर्टल ने उक्त खबर को गंभीरता से प्रकाशित किया,फलस्वरूप जशपुर डीएफओ की सक्रियता से आज बगीचा वन विभाग की टीम ने जेसीबी को जब्त करने में सफलता प्राप्त की है।नव नियुक्त वन परिक्षेत्राधिकारी टी आर चौहान ने बताया कि जेसीबी के साथ वन अमला को जेसीबी चालक भी बरामद हुआ है।वन विभाग की टीम जेसीबी सहित चालक को लेकर बगीचा वन विभाग कार्यालय पहुंची है जहां आगे की कार्यवाही की जा रही है।घटना में शामिल मुख्य आरोपी राजेश यादव अभी भी फरार है।जिसकी पतासाजी की जा रही है।

क्या है मामला

दिनांक 25.11.2025 को रात्रि में जशपुर डीएफओ को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम गुरम्हाकोना निवासी राजेश यादव पिता पुरेन्दर यादव, जाति महकूल द्वारा कक्ष क्रमांक पी.एफ. 1332 में जेसीबी मशीन से लगभग 0.40 डिसमिल क्षेत्र में अवैध उत्खनन किया जा रहा है। सूचना प्राप्त होते ही वन परिक्षेत्राधिकारी बगीचा अपने वन अमले के साथ मौके पर पहुंचे। स्थल का मुआयना करने पर पाया गया कि आरोपी जेसीबी मशीन सहित मौके से फरार हो चुका था। गवाहों एवं पंचनामा के अनुसार आरोपी द्वारा 25.11.2025 की रात्रि से उत्खनन कार्य किया जा रहा था। मौका स्थल वनभूमि कक्ष क्रमांक पी.एफ. 1332 सीमा लाइन, रकबा 0.40 डिसमिल के अनुसार अवैध उत्खनन से प्रभावित पाया गया। उत्खनन स्थल पर पाए गए साल प्रजाति के 31-40, 2-3 वर्ग के कुल 07 नग जीवित वृक्षों को ग्राम टेंटगापानी निवासी बंधनु राम पिता वीरसाय के सुपुर्द में दिया गया। घटना के संबंध में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 21487/18 दिनांक 26.11.2025 पंजीबद्ध कर लिया गया।जिसके बाद आरोपी एवं जेसीबी मशीन की गिरफ्तारी एवं जप्ती हेतु पतासाजी शुरू की गई,मामले में आरोपी अभी भी फरार है।जबकि जेसीबी चालक को जेसीबी मशीन सहित बरामद करने में वन अमला को सफलता मिला है।