बड़ी खबर : वनभूमि में जेसीबी से अवैध उत्खनन मामले में वन अपराध प्रकरण दर्ज,आरोपी फरार

बड़ी खबर : वनभूमि में जेसीबी से अवैध उत्खनन मामले में वन अपराध प्रकरण दर्ज,आरोपी फरार

बगीचा : गुरम्हाकोना के टेंटगापानी जंगल में वनभूमि पर जेसीबी से अवैध उत्खनन मामले में वन अपराध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है,मामले में फिल्हाल आरोपी फरार है।वहीं आरोपी की पतासाजी जारी है।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 25.11.2025 को रात्रि में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ज्ञात हुआ कि ग्राम गुरम्हाकोना निवासी राजेश यादव पिता पुरेन्दर यादव, जाति महकूल द्वारा कक्ष क्रमांक पी.एफ. 1332 में जेसीबी मशीन से लगभग 0.40 डिसमिल क्षेत्र में अवैध उत्खनन किया जा रहा है। सूचना प्राप्त होते ही वन परिक्षेत्राधिकारी बगीचा अपने वन अमले के साथ मौके पर पहुंचे। स्थल का मुआयना करने पर पाया गया कि आरोपी जेसीबी मशीन सहित मौके से फरार हो चुका था। गवाहों एवं पंचनामा के अनुसार आरोपी द्वारा 25.11.2025 की रात्रि से उत्खनन कार्य किया जा रहा था। मौका स्थल वनभूमि कक्ष क्रमांक पी.एफ. 1332 सीमा लाइन, रकबा 0.40 डिसमिल के अनुसार अवैध उत्खनन से प्रभावित पाया गया। उत्खनन स्थल पर पाए गए साल प्रजाति के 31-40, 2-3 वर्ग के कुल 07 नग जीवित वृक्षों को ग्राम टेंटगापानी निवासी बंधनु राम पिता वीरसाय के सुपुर्द में दिया गया। घटना के संबंध में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 21487/18 दिनांक 26.11.2025 पंजीबद्ध कर लिया गया है तथा आरोपी एवं जेसीबी मशीन की गिरफ्तारी एवं जप्ती हेतु पतासाजी जारी है।