चिरमिरी पुलिस ने मोबाइल से सट्टा पट्टी काटते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों किया गिरफ्तार,
2210 रुपए नकद तथा एक नग मोबाइल जप्त
चिरमिरी । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी चिरमिरी विजय सिंह के द्वारा विशेष टीम बनाकर आज 10 फरवरी 2026 को छोटा बाजार निवासी सदानंद उर्फ़ सद्दा बिसाई उम्र करीब 56 वर्ष, जो अपने अपने घर के सामने मोबाइल व्हाटअप के जरिये सट्टा पट्टी ले रहा था, जिसे मौके पर दबिश देकर पकड़ा गया । उसके कब्जे से सट्टा पट्टी नगद 2210 रुपये व एक मोबाइल जप्त किया गया ।
आरोपी द्वारा संगठित होकर छोटी बाजार निवासी शिवराम सोनवानी को सट्टा पट्टी दे रहा था, जो फरार है । जिसकी जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी । मोबाइल में आये अन्य नामो की जाँच की जा रही है । आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया । प्रकरण के फरार आरोपी शिवराम सोनवानी की पतासाजी की जा रही है ।
उक्त संपूर्ण कार्रवाई में चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक अशोक एक्का, प्रधान आरक्षक विश्वनाथ सिंह, आरक्षक चंद्रसेन राजपूत, मदन राजवाड़े, हाफिज कुरैशी, महिला आरक्षक राजेंद्र कुमारी व यसोदा रजवाड़े का अहम योगदान रहा ।
Aaj ka din 












