चिरमिरी पुलिस ने 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, एक आरोपी मौके से हुआ फरार,
चिरमिरी । चिरमिरी पुलिस ने बरतूंगा कॉलरी से 20 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है ।
मामले की जानकारी देते हुए चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि 6 फरवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि बरतूंगा परासपानी निवासी प्रशांत नाहक उम्र करीब 38 वर्ष अपने साथी पिंटू उर्फ तेजराम यादव महुआरी पारा बरतूंगा के साथ मिलकर अवैध कच्ची महुआ शराब बनाकर बिक्री करने हेतु बरतुंगा की ओर परिवहन कर रहा था, जिले पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा । वहीं उसका साथी एवं मुख्य आरोपी पिंटू उर्फ तेजराम यादव निवासी महुआरी पारा बरतुंगा पुलिस को देखकर भाग गया ।

मौके पर प्रशांत महक के कब्जे से एक सफेद बाजारू प्लास्टिक झोला में 20 प्लास्टिक पन्नी में अलग-अलग एक - एक लिटर भरी हुई कुल 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद किया । आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की गई एवं आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया । प्रकरण के फरार आरोपी पिंटू उर्फ तेजराम यादव की पतासाजी की जा रही है ।
उक्त संपूर्ण कार्रवाई में चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक अशोक एक्का, प्रधान आरक्षक संतोष साहू, आरक्षक चंद्रसेन राजपूत, मदन राजवाड़े, हाफिज कुरैशी, एवं चालक आरक्षक रघु सिंह का अहम योगदान रहा ।
Aaj ka din 












