अंतिम पड़ाव पर नक्सलवाद! अब छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में सिमटा, डेडलाइन से पहले नई सूची हुई जारी
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को खत्म करने की डेडलाइन 31 मार्च 2026 तय की गई है, यानि इस तारीख तक राज्य से नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म हो जाएगा. लेकिन डेडलाइन से पहले जारी नई सूची ने नक्सलवाद की तस्वीर बदल दी है. देशभर में अब केवल 6 जिलों को ही नक्सल प्रभावित माना गया है, जो बड़ी उपलब्धि है. इस सूची में छत्तीसगढ़ के सिर्फ 4 जिले शामिल हैं, जिससे साफ है कि नक्सलवाद अब 4 जिलों में सिमट चुका है.
छत्तीसगढ़ के 4 जिलों में सिमटा नक्सलवाद
केंद्र सरकार के अनुसार बस्तर संभाग के सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर अब भी संवेदनशील हैं. इसके अलावा गरियाबंद जिला भी नक्सल प्रभावित जिलों की सूची में रखा गया है.इसके अलावा अन्य राज्यों के 2 और भी जिले इस सूची में शामिल किए गए हैं, यानि अब देश के केवल 6 जिले ही नक्सलवाद से प्रभावित हैं. डेडलाइन से पहले केंद्र सरकार की तरफ से जारी की गई सूची से स्पष्ट होता है कि अब नक्सलवाद सिमट चुका है, क्योंकि अब गिनती के ही जिले प्रभावित हैं और यहां भी नक्सलवाद के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. अब फोर्स का फोकस पूरी तरह टॉप प्रायोरिटी जिलों पर केंद्रित किया जा रहा है
टॉप प्रायोरिटी वाले जिलों में फोर्स का फोकस – सुंदरराज पी
बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया फोर्स बस्तर संभाग के सातों जिले में अपना एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी रखे हुए है, केंद्र सरकार की सूची के अनुसार अब टॉप प्रायोरिटी वाले जिलों में फोर्स अपना फोकस बनाने के साथ यहां तय समय सीमा में नक्सलवाद खत्म करेगी. ऐसे में माना जा रहा है कि अब फरवरी और मार्च के बीच इन जिलों में नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई और तेज होती हुई नजर आएगी.
Aaj ka din 












