चिरमिरी के छात्र नेता साहिल जायसवाल बने एनएसयूआई के सरगुजा विश्वविद्यालय के महासचिव ,
चिरमिरी । एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, पुर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, छत्तीसगढ़ एनएसयुआई के प्रभारी महावीर गुजर, आदितेश्वर शरण सिंहदेव, विनय उपाध्याय, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय, उपाध्यक्ष हिमांशु कुमार की सहमति पर विगत दिनो सरगुजा विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता द्वारा एनएसयूआई की कार्यकारिणी घोषित की गई जिसमे चिरमिरी के सक्रिय छात्र नेता साहिल जायसवाल को सरगुजा विश्वविद्यालय का महासचिव नियुक्त किया गया है।
वर्तमान में साहिल जायसवाल लाहिड़ी महाविद्यालय कालेज चिरमिरी मे पढाई कर रहे है व स्थानीय राजनीति अत्यंत सक्रिय है । इनकी नियुक्त से स्थानीय छात्रो की संबंधित समस्या विश्वविद्यालय स्तर पर मजबूत से उठाया जायागा । साहिल की नियुक्त से टीएस समर्थको मे हर्ष व्याप्त है ।

Aaj ka din 












