BBM के 15 नक्सली 3 मार्च तक करेंगे सरेंडर, पश्चिम सब ब्यूरो सचिव ने लिखा पत्र, गृहमंत्री विजय शर्मा ने कही ये बात

BBM के 15 नक्सली 3 मार्च तक करेंगे सरेंडर, पश्चिम सब ब्यूरो सचिव ने लिखा पत्र, गृहमंत्री विजय शर्मा ने कही ये बात

छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाए जा रहे हैं, इसी बाच नक्सल संगठन के बीबीएम डिवीजन की ओर से गृहमंत्री विजय शर्मा को एक पत्र लिखा गया है. इसमें 3 मार्च तक 15 नक्सली हथियार के साथ सरेंडर करने की बात कही गई है.

नक्सलियों के पत्र में क्या लिखा?

  • BBM डिवीजन के नक्सलियों के पत्र में कहा गया है कि वह हथियार सहित आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं. 
  • गृहमंत्री से रेडियो के माध्यम से सुरक्षा की गारंटी देने की अपील की है. आश्वासन मिलने के बाद 2 से 3 मार्च तक बाहर आने की बात कही है.
  • नक्सलियों ने बताया कि वह  ओडिशा में है, लेकिन अधिकांश सदस्य बस्तर क्षेत्र के होने के कारण छत्तीसगढ़ में ही सरेंडर करने पर सहमत हुए हैं.
  • एक टीम आगे बढ़कर संपर्क स्थापित कर रही है, जबकि बाकी सदस्य धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं. 1 मार्च तक समय देने का आग्रह किया गया है.
  • 15 नक्सली करेंगे सरेंडर

    वहीं पत्र में जानकारी दी गई कि कुल 15 सदस्य – DVC-3, AC-5, PM-7, सरेंडर के लिए तैयार हैं और महासमुंद जिले में सरेंडर करने की योजना है. साथ ही मार्च 31 के लक्ष्य से 28 दिन पहले ही सरेंडर करने की बात कही गई है.

  • सुरक्षा देने की गई अपील 

    पत्र में विशेष रूप से आग्रह किया गया है कि सरेंडर के लिए नक्सलियों के लिए पुलिस कॉम्बिंग और दबाव की कार्रवाई रोकी जाए, ताकि आने वाले नक्सली सुरक्षित तरीके से निर्धारित स्थान तक पहुंच सकें. साथ ही ओडिशा पुलिस को भी सूचना देकर बलांगिर और बरगढ़ जिलों में सर्च ऑपरेशन रोकने का अनुरोध किया गया है. नक्सलियों का कहना है कि रास्ते में सुरक्षा बलों की मूवमेंट दिखने पर समूह के बिखरने का खतरा है.