राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर शा. रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन, 53 विद्यार्थियों ने लिया भाग..
नदीम खान सूरजपुर
सूरजपुर 25 फरवरी 2026 /शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी रायपुर एवं डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित है तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच.एन. दुबे के निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन "वूमेन्स इन साइंस" थीम पर आधारित है, जिसका उद्देश्य विश्व स्तर पर भारत के युवाओं को विज्ञान के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने हेतु प्रेरित करना है। छत्तीसगढ़ काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी रायपुर में पदस्थ वैज्ञानिक-ए डॉ. जे.के. राय द्वारा कार्यक्रम के संबंध में संपूर्ण दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं।
पोस्टर प्रतियोगिता में कुल 53 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विज्ञान के विभिन्न आयामों को अपने पोस्टरों के माध्यम से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. दुबे ने सभी विद्यार्थियों को विज्ञान के विकास, प्रचार एवं प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की रूपरेखा समन्वयक श्री टी.आर. राहंगडाले द्वारा तैयार की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रतिभा कश्यप, डॉ. रश्मि पांडेय, डॉ. विकेश कुमार झा, डॉ. चंदन कुमार, श्री अनिल चक्रधारी, श्री दीपचंद इक्का, डॉ. सलीम किस्पोट्टा, श्री बुधलाल साहू, डॉ. सुप्रिया तिवारी, श्री उज्जैनी किशोर, सुश्री साधना भगत एवं सुश्री प्रांजना साहू का सराहनीय सहयोग रहा।
Aaj ka din 












