दो साल से वेतन के पैसों के लिए भटक रही घरेलू काम करने वाली महिला को चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह ने आधे घंटे के भीतर दिलाया न्याय
चार माह से अपने काम के पैसों के लिए परेशान बुजुर्ग दंपत्ति को भी आधे घंटे के भीतर मिला न्याय
चिरमिरी । चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह ने मानवीय रुख दिखाते हुए दो साल से अपने मेहनत के पैसों के भटक रही लोगो के घरों में घरेलू काम करने वाली महिला को आधे घंटे के भीतर उसका पैसा उसके नियोक्ता से दिलाकर उसे न्याय प्रदान किया । वहीं एक अन्य मामले में थाना प्रभारी विजय सिंह ने इसी प्रकार अपने मेहनत के पैसों के लिए भटक रहे बुजुर्ग दंपत्ति को भी न्याय प्रदान किया ।
मिली जानकारी के अनुसार लोगो के घरों में बरौनी का काम करने वाली महिला शांति बाई को उसका नियोक्ता चार माह के वेतन 10 हजार रुपए के लिए पिछले दो साल से घुमा रहा था ।
आखिरकार परेशान होकर महिला अपना आवेदन लेकर चिरमिरी थाने पहुंची । जिस पर चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह ने मानवीय रुख दिखाते हुए उसके नियोक्ता को आधे घंटे के भीतर चिरमिरी थाने में तलब किया और महिला के वेतन का भुगतान तत्काल करने को कहा । जिसके बाद नियोक्ता ने थाने में ही महिला की बकाया राशि 10 हजार रुपए का भुगतान किया । पीड़ित महिला चिरमिरी थाना प्रभारी को आशीर्वाद देते हुए थाने से बाहर निकली ।
इसी प्रकार एक अन्य मामले में अपने किए गए काम की राशि एक हजार रुपए के लिए एक बुजुर्ग दंपत्ति पिछले चार माह से भटक रहे थे । जब वे अपना आवेदन लेकर चिरमिरी थाने पहुंचे तो थाना प्रभारी विजय सिंह ने इस मामले में भी मानवीय रुख दिखाते हुए बुजुर्ग दंपत्ति के नियोक्ता को चिरमिरी थाने में बुलाकर आधे घंटे के भीतर उनकी बकाया राशि का भुगतान कराया । बुजुर्ग दंपत्ति भी चिरमिरी थाना प्रभारी को आशीर्वाद देते हुए थाने से बाहर निकले ।
चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह के इस नए पुलिसिंग के तरीके की शहर में खूब चर्चा हो रही है । इससे पूर्व चिरमिरी थाना प्रभारी के शहर में चल रहे नशे के कारोबार में पूरी तरह से अंकुश लगाने और बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले चालकों का चालान करने के बजाय उनसे हेलमेट खरीदवाने की भी शहर में चर्चा हो रही है ।













