मंत्रिपरिषद के अहम फैसले: स्क्रैप निस्तारण, कर्मचारी चयन मंडल और सड़क निर्माण को मिली बड़ी राहत,
रायपुर। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की अध्यक्षता में 26 मई 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
कैबिनेट ने राज्य के विभागों, निगमों, मंडलों और स्थानीय निकायों में जमा स्क्रैप एवं अनुपयोगी सामग्रियों के पारदर्शी निस्तारण के लिए भारत सरकार के उपक्रम MSTC के साथ सेलिंग एजेंसी अनुबंध को अगले तीन वर्षों तक बढ़ाने का निर्णय लिया। इससे ई-नीलामी के माध्यम से बेहतर मूल्य मिलने के साथ प्रशासनिक प्रक्रिया भी सरल होगी।
बैठक में छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल को सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके लिए “छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आवंटन) नियम” में संशोधन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पूर्व के व्यावसायिक परीक्षा मंडल का विलय नए कर्मचारी चयन मंडल में किया जा चुका है।
इसके अलावा, सड़क निर्माण कार्यों में बिटुमिन (डामर) की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि को देखते हुए सरकार ने 1 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक अनुबंधित ठेकेदारों को सीमित एवं आंशिक मूल्य राहत देने का निर्णय लिया है। सरकार का उद्देश्य सड़क निर्माण एवं संधारण कार्यों की गति बनाए रखना और जनता को समय पर विकास कार्यों का लाभ पहुंचाना है।
Aaj ka din