धोखाधड़ी से महिला की जमीन हड़पकर नामांतरण कराने व उसे अन्य व्यक्ति को बेचने का आरोप, महिला ने लगाई एसपी से न्याय की गुहार,

धोखाधड़ी से महिला की जमीन हड़पकर नामांतरण कराने व उसे अन्य व्यक्ति को बेचने का आरोप, महिला ने लगाई एसपी से न्याय की गुहार,

चिरमिरी । गोदरी पारा आजाद नगर निवासी महिला से हल्दीबाड़ी के एक युवक द्वारा धोखाधड़ी से उसकी जमीन हड़पकर नामांतरण कराने की कोशिश करने व उसे अन्य व्यक्ति को बेचने का मामला सामने आया है । महिला ने उपरोक्त मामले की शिकायत एमसीबी एसपी एसपी श्रीमती रत्ना सिंह से करते हुए न्याय की गुहार लगाई है ।

     अपने शिकायत में पीड़ित महिला ने कहा है कि आवेदिका के स्वामित्व की पट्टे की भूमि ग्राम महराजपर तहसील - मनेन्द्रगढ़ में स्थित है । जिसका भूमि ख.नंबर 101/13 रकबा 0.048 हे. है। उक्त भूमि को हल्दीबाड़ी निवासी आदेश कुमार ने तेरह लाख पचास हजार रूपये में खरीदने का प्रस्ताव रखा था, जिस पर आवेदिका उसकी बातों पर विश्वास करते हुये भूमि को विकय करने हेतु सहमत हो गई। तथा इस संबंध में आदेश कुमार ने आवेदिका को भूमि विक्रय के एवज में पचास हजार रूपये नगद गवाहों के सामने 21 जनवरी 2022 को प्रदान किया था और शेष राशि रजिस्ट्री के पूर्व देने की बात कही थी ।

    उक्त संबंध में आवेदिका एवं आदेश कुमार के बीच बिक्री इकरारनामा विलेख का निष्पादन 50/रू. के स्टाम्प पेपर में 21 जनवरी 2022 को किया गया था जिसका अभिप्रमाणन नोटरी व्दारा किया गया था।

     इस बीच अनावेदक ने आवेदिका को बहला फुसलाकर उक्त भूमि को रजिस्ट्री अपने पक्ष में करा लिया तथा आवेदिका को अपने एच.डी.एफ.सी. फर्स्ट बैंक, शाखा मनेन्द्रगढ़ के खाता कर्माक 100064345721 का चेक क्रमांक 000024 दिनांकित 05.05.2022 का आर.एन.वी. बिल्डिकॉन प्रा.लि. का चेक हस्ताक्षरित प्रदान किया तथा शेष राशि बाद में देने का आश्वासन दिया। 

     अनावेदक की बातों पर भरोसा कर आवेदिका भूमि की रजिस्ट्री अनावेदक आदेश कुमार के पक्ष में कर दी, जिसके उपरांत आवेदिका व्दारा अपने बैंक के माध्यम से चेक का भुगतान प्राप्त किया। किन्तु उसी दिनांक को उक्त चेक की राशि पुनः आवेदिका के खाते से कट गई । इस प्रकार उक्त चेक का भुगतान आवेदिका को नही हो पाया जिस पर आवेदिका व्दारा अनावेदक को जानकारी दिये जाने पर अनावेदक व्दारा आश्वासन दिया कि उक्त चेक के बदले दूसरा चेक दे दूँगा। आवेदिका भी अनावेदक की बातों पर भरोसा कर ली।

     इस बीच आवेदिका व्दारा लगातार अनावेदक से भूमि विकय की रकम की लगातार मांग करती रही, किन्तु अनावेदक आदेश कुमार व्दारा कोई न कोई अहाना बनाकर टाल दिया जाता था ।

     आवेदिका व्दारा काफी बार रकम की मांग करने पर अनावेदक आदेश कुमार व्दारा आवेदिका को अपने सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा - चिरमिरी के खाता क्रमांक 3354588463 को चेक क्रमांक 034736 दिनांकित 21.02.2024 राशि 24,000/- रू. का चेक प्रदान किया, जिसे आवेदिका व्दारा बैंक में भुगतान हेत प्रस्तुत करने पर बैंक व्दारा आवेदिका को जानकारी दी गई कि उक्त चेक जारी करने वाले खाता धारक का खाता काफी दिनों पूर्व बंद हो गया है, जिस कारण उक्त चेक का भुगतान आवेदिका को नहीं किया जा सकता ।

     आवेदिका अनपढ़ एवं सीधी साधी घरेलू महिला है जिसका लाभ उठाकर अनावेदक आदेश कुमार व्दारा आवेदिका को भूमि विकय प्रतिफल दिये बिना भूमि का विक्रय पंजीयन अपने नाम पर करा लिया है तथा आवेदिका को जानकारी हुई है कि आदेश कुमार व्दारा उक्त भूमि किसी अन्य व्यक्ति को विक्रय कर भूमि खुर्द - बुर्द करने का प्रयास किया जा रहा है। जिस संबंध में जब आवेदिका 02 फरवरी 2026 को आदेश कुमार से संपर्क कर पूछ-ताछ की तो आदेश कुमार व्दारा आवेदिका के साथ अभद्र गाली गलौज करते हुये धमकी दी गई कि अब तो भूमि मेरे नाम पर है, चाहे 'भूभि जिसे बेचू । मैं तुम्हें कोई रकम नही दूँगा तुम्हे जो करते बनता है कर लो। इस प्रकार अनावेदक आदेश कुमार व्दारा आवेदिका के साथ घोखाधड़ी करते हुये विना प्रतिफल दिये आवेदिका के स्वत्व की जमीन का विकय पंजीयन अपने नाम पर करा लिया हैं। जो कि धोखा -धड़ी की परिभाषा में आता है।

       पीड़ित महिला ने एमसीबी एसपी श्रीमती रत्ना सिंह से आग्रह किया है कि वे उक्त संबंध में पुलिस थाना चिरमिरी को अनावेदक आदेश कुमार आ. राजू बैरिहा, निवासी हल्दीबाड़ी चिरमिरी के विरूद्ध धोखा घड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित करें ।