Updates
  1. क्षेत्र में निरंतर जारी है बैकुंठपुर विधायक भईया लाल राजवाड़े का चुनावी जनसंपर्क
  2. बाबा बागेश्वर की कथा वाचन में महिलाओं के गहनों को लूट करने वाली 4 महिलाएं गिरफ्तार
  3. सरगुजा के बलरामपुर, कोरबा के करतला और मुंगेली के रोहरा में मुख्यमंत्री ने किया चुनाव प्रचार : साय ने कहा मोदी जी के पिटारे में अभी देश के विकास के लिए बहुत कुछ,अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किये जाने पर बिफरे मुख्यमंत्री
  4. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा प्रदेश की पूरी ग्यारह सीटें जीत रहे हैं हम, मुद्दाविहीन कांग्रेस भ्रम फैलाने में है व्यस्त, खो चुकी है जनता का विश्वास
  5. कलेक्टर डॉ.रवि मित्तल के मार्गदर्शन में गठित टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने रोकी बाल विवाह : 13 वर्ष 06 माह के बालिका का हुआ था विवाह तय, परीजनों ने कहा कानूनी अज्ञानता के कारण हो रही थी ऐसी चूक
slider
slider

निःशुल्क मॉडल स्कूलों को डी.ए.वी. से वापस लेकर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल के तर्ज पर संचालित करने की मांग।

कमजोर व मध्यम वर्ग के विद्यार्थी होंगे लाभान्वित - JCCJ

रायपुर, छत्तीसगढ़, दिनांक 8 अक्टूबर 2021। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी ने आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को एक पत्र लिखकर  कमजोर एवं मध्यम वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा लाभान्वित होने के लिए पूर्ववर्ती सरकार के द्वारा बनाए गए निःशुल्क मॉडल स्कूलों को डी.ए.वी. से वापस  लेकर स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के द्वारा  संचालित करने का  मांग किया है।

 श्री जोगी ने अपने पत्र में कहा आपकी सरकार द्वारा सभी जिलों में सरकारी स्कूलों को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल के रूप में नवीनीकरण कर संचालित किया जा रहा है। आपको ज्ञात होगा कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा निःशुल्क मॉडल स्कूलों को डी.ए.वी. संस्था को सौंप दिया गया था। उनके द्वारा छात्र-छात्राओं से मोटी रकम फीस के रूप में वसूली जा रही है। इस प्रकार के निजीकरण से मध्यम एवं कमजोर वर्ग के लोगों का आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इसलिए डी.ए.वी. द्वारा संचालित सभी मॉडल स्कूलों को वापस लेकर उन भवनों में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल संचालित किया जाए ताकि प्रदेश के मध्यम एवं कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शिक्षा का लाभ प्राप्त हो सके।

अधिवक्ता भगवानू नायक

 (मुख्य प्रवक्ता)

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे)

whatsapp group
Related news