CG Board Exam: बोर्ड परीक्षा को लेकर हो रही टेंशन, एग्जाम से पहले हेल्पलाइन डेस्क पर मिलेगा हर सवाल का जवाब
छत्तीसगढ़ में 20 फरवरी से बोर्ड परीक्षा शुरू होने जा रही है. वहीं बोर्ड परीक्षाओं के पहले छात्रों की समस्याओं को दूर करने के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू कर दी गई है. यह सुविधा हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी व्यावसायिक परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए संचालित की जा रही है.
बोर्ड एग्जाम से पहले हेल्पलाइन डेस्क शुरू
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी हेल्पलाइन सेंटर की शुरुआत की गई है. हेल्पलाइन सेंटर का पहला चरण 5 फरवरी से शुरू हुआ है, जो 18 फरवरी तक चलेगा. इस हेल्पलाइन सेंटर में सभी विषय के विषय विशेषज्ञ और मनोरोग विशेषज्ञ बच्चों और पालकों को परीक्षा पूर्व आ रही परेशानी और समस्या से कैसे निजात मिल सकता है इसकी जानकारी देते हैं. कई बच्चे परीक्षा का नाम सुनकर मानसिक दबाव में होते हैं. पालक हेल्पलाइन डेस्क में फोन करके बताते हैं कि हमारे बच्चे पढ़ाई नहीं करते ऐसे में हमें क्या करना चाहिए. इसका समाधान भी हेल्पलाइन सेंटर के माध्यम से किया जाता है.
अब तक कई बच्चों और पालकों ने किया कॉल
माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड के ऑफिस में 5 फरवरी से हेल्पलाइन डेस्क की शुरुआत की गई है. जिसमें अब तक 250 पालक और बच्चों ने फोन करके परीक्षा के पूर्व होने वाली समस्याओं के बारे में समाधान जानने के लिए हेल्पलाइन सेंटर में कॉल किया है. इस हेल्पलाइन सेंटर में बच्चों के माता-पिता के साथ ही बच्चों ने कॉल किया है. बच्चे का फोन इस तरह से भी आता है जिसमें बच्चों के द्वारा बताया जाता है मानसिक प्रेशर होता है और माता-पिता के द्वारा दिन भर पढ़ाई करने के लिए डांट फटकार लगाई जाती है.
जानें कैसे सवाल पूछे गए?
हेल्पलाइन डेस्क में छात्रों ने ज्यादातर परीक्षा से डर लग रहा है. अगर मैं परीक्षा में फेल हो जाता हूं तो मम्मी पापा की डांट सुननी पड़ेगी मैं क्या करूं. इस तरह के बच्चों के प्रश्न होते हैं. मानसिक तनाव से संबंधित भी प्रश्न पूछा है.
इसी तरह पालक भी फोन करके हेल्पलाइन सेंटर में बताते हैं कि परीक्षा नजदीक है और हमारे बच्चे पढ़ाई नहीं कर रहे हैं. केमिस्ट्री और दूसरे कठिन विषय को देखकर डर जाते हैं. गणित विषय का नाम सुनकर घबराते हैं. ऐसे में हमें क्या करना चाहिए. इस तरह से पालक और बच्चों के अलग-अलग क्वेश्चंस हेल्पलाइन डेस्क में आते हैं.
हर साल हेल्पलाइन केंद्र की होती है शुरुआत
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिन पुष्पा साहू ने आगे बताया कि हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षा शुरू होने के 15 दिन पूर्व माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड के ऑफिस में हेल्पलाइन केंद्र की शुरुआत हर साल की जाती है. इसमें सभी विषय के विषय विशेषज्ञ और मनोरोग विशेषज्ञ की ड्यूटी लगाई जाती है.
Aaj ka din 












