राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर स्वामी आत्मानंद विद्यालय चिरमिरी में जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न,
चिरमिरी । राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय, चिरमिरी में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार एवं अनुसंधान की भावना को विकसित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सत्येंद्र कुमार सिंह प्राचार्य, शुभम अग्रवाल प्राचार्य एवं रविशंकर (शप्राचार्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विज्ञान मॉडल, पोस्टर निर्माण एवं विज्ञान क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ के जितेन्द्र कुमार विश्वकर्मा एवं सोमनाथ कुमार ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल मनेन्द्रगढ़ की साइना एवं सुपर्णा को मिला, जबकि तृतीय स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलबहरा के ललित कुमार ने हासिल किया। विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में विजय इंग्लिश मीडियम स्कूल के आदित्य तिग्गा एवं गरिमा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । द्वितीय स्थान सेजेस नवापारा पोंडी की वैभवी गुप्ता एवं अनामिका साहू को मिला, जबकि तृतीय स्थान सेजेस चिरमिरी के कबीर महौत एवं शुभम लहरे ने प्राप्त किया।
समस्त कार्यक्रम डॉ. डी. के. उपाध्याय जिला समन्वयक के सानिध्य में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को विज्ञान के विभिन्न आयामों, पर्यावरण संरक्षण, नवाचार एवं तकनीकी विकास से जुड़े विषयों पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।
इस आयोजन ने विद्यार्थियों में जिज्ञासा, तार्किक क्षमता एवं समस्या समाधान कौशल को प्रोत्साहित किया गया । सभी प्रतिभागियों को मोमेंटो , मैडल एवम प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया ।
Aaj ka din 












