पार्षद मो. शहाबुद्दीन का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला, कांग्रेस की गौठान योजना मिटाने की साजिश का आरोप 

पार्षद मो. शहाबुद्दीन का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला, कांग्रेस की गौठान योजना मिटाने की साजिश का आरोप 

चिरमिरी | नगर पालिक निगम चिरमिरी के वार्ड क्रमांक 05 में निर्मित गौठान को ध्वस्त किए जाने को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नगर निगम पार्षद मो. शहाबुद्दीन (वार्ड 24) ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की महत्वाकांक्षी गौठान योजना को जानबूझकर खत्म किया जा रहा है।

       पार्षद ने कहा कि वर्ष 2022-23 में लगभग 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह गौठान गौवंश संरक्षण एवं गौपालकों के लिए लाभकारी था, लेकिन बिना शासकीय अनुमति, बिना जन सुनवाई और बिना जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए इसे ध्वस्त कर दिया गया।

     उन्होंने आगे कहा कि गौठान की जगह पॉलिटेक्निक कॉलेज बनाया जाना स्वागतयोग्य है, लेकिन अन्य राजस्व, एसईसीएल व नगर निगम की भूमि उपलब्ध होने के बावजूद एक चालू योजना को खत्म करना भाजपा सरकार की राजनीतिक दुर्भावना और जनविरोधी सोच को उजागर करता है।

     मो. शहाबुद्दीन ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भूपेश बघेल सरकार की जनहितकारी योजनाओं के नामो- निशान मिटाने और ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से काम कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस फैसले का कड़ा विरोध करती है।

     पार्षद ने मामले की सर्वदलीय जांच समिति गठित कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।