वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज की घोषणा के बाद भी राज्य सरकार द्वारा रमजान के महीने में मुस्लिम सरकारी कर्मचारियों को कोई राहत नहीं देना मुस्लिम समाज का अपमान- इसरार मोहम्मद (वीरू),

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज की घोषणा के बाद भी राज्य सरकार द्वारा रमजान के महीने में मुस्लिम सरकारी कर्मचारियों को कोई राहत नहीं देना मुस्लिम समाज का अपमान- इसरार मोहम्मद (वीरू),

चिरमिरी । छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज की घोषणा के बाद भी राज्य सरकार द्वारा रमजान के महीने में मुस्लिम सरकारी कर्मचारियों को कोई राहत नहीं देना मुस्लिम समाज का अपमान है । वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज को मुस्लिम समाज से माफी मांगनी चाहिए।

उपरोक्त बाते हल्दीबाड़ी के होटल अलविना में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के एमसीबी जिला अध्यक्ष इसरार मोहम्मद (वीरू) ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।

      इसरार मोहम्मद ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज 19 तारीख को एक लेटर जारी किया । जिसमें उन्होंने लिखा है कि शासकीय मुस्लिम कर्मचारियों को 1 घंटे पूर्व कार्यालय छोड़ने की अनुमति सरकार दे रही है। उसमें उन्होंने भाजपा सरकार का बहुत गुणगान करते हुए सबका साथ सबका विकास सहित दुनिया भर की बाते कही । उन्होंने बाकायदा एक लेटर जारी किया जो उनके सोशल मीडिया में भी है । फिर उन्होंने उसको हटा दिया। फिर 20 को दूसरा लेटर जारी होता है, जिसे अल्पसंख्यक विभाग के सचिव जारी करते हैं । इनका नाम है अनुपम द्विवेदी ।

यह स्पष्ट तौर पर लिखते हैं कि ऐसा कुछ भी शासन द्वारा लेटर जारी नहीं किया गया है । ये सारी बातें आधारहीन है और भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है ।यह दो बातें हैं अब हम यह जानना चाहते हैं कि सलीम राज झूठे हैं या फिर सरकार झूठी है । इसमें जो भी गलत जानकारी दे रहा है, जो भ्रामक जानकारी सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए दे रहा है, उसे सरकार स्पष्ट करे । अगर सलीम राज इस तरह का हरकत कर रहे हैं तो उनको माफी मांगनी चाहिए । उन्होंने कहीं ना कहीं मुस्लिम शासकीय कर्मचारियों की भावनाओं को आहत पहुंचाई है और उनका अपमान किया है ।

    वीरू ने आगे कहा कि प्रदेश कि भाजपा सरकार यह स्पष्ट करें इस मामले की सच्चाई क्या है और यदि ऐसी कोई राहत मुस्लिम शासकीय कर्मचारियों को नहीं दी गई है तो सलीम राज जी को सार्वजनिक रूप से मुस्लिम समाज से माफी मांगनी चाहिए ।

    इस पत्रकार वार्ता के दौरान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व जिला अध्यक्ष रज्जाक खान भी उपस्थित रहे ।