विश्व पर्यावरण दिवस पर के. बी. पटेल कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने निकाली जागरूकता रैली,
चिरमिरी । के. बी. पटेल महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया| इस उपलक्ष पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान के तहत रैली निकाला गया, जिसमें जल संरक्षण, पौधारोपण और स्वच्छता के स्लोगन के द्वारा नारे लगाए गए। साथ ही के. बी. पटेल कॉलेज के समीप स्थित नागपुर चौराहा पर स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविकाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

इसके बाद महाविद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
महाविद्यालय में पौधारोपण कर संकल्प भी लिया गया कि सभी अपने जन्म दिवस पर एक पौधा अवश्य लगाएंगे एवं उसका संरक्षण भी करेंगे।
कार्यक्रम में के. बी. पटेल महाविद्यालय के डायरेक्टर विश्वजीत बारिक, महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीमती मंजू लता कश्यप, एनएसएस अधिकारी कपिल देव कुर्रे, सहायक प्राध्यापक दिनेश कुमार चंद्रा, कविता किंडो, श्रीमती भाग्यश्वरी साहू एवं ग्रंथपाल अमृक सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं स्वयं सेविका तथा समस्त छात्र एवं छात्रा अध्यापक उपस्थित थे।
Aaj ka din