वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि कुमार की वापसी, 220 बिस्तर अस्पताल मनेंद्रगढ़ में मातृ सेवाओं को मिलेगा नया विस्तार,

वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि कुमार की वापसी, 220 बिस्तर अस्पताल मनेंद्रगढ़ में मातृ सेवाओं को मिलेगा नया विस्तार,

निजी कारणों से अवकाश पर थीं डॉ. रश्मि कुमार, पुनः कार्यभार संभालते ही गर्भवती महिलाओं को बेहतर इलाज की बढ़ी उम्मीद,

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले के 220 बिस्तर अस्पताल मनेंद्रगढ़ के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। निजी कारणों से अवकाश पर चल रही वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रश्मि कुमार ने पुनः अपना कार्यभार संभाल लिया है। उनके वापस लौटने से अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को नया विस्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

      डॉ. रश्मि कुमार के अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ अब पुनः क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा। उनके कार्यकाल में पहले भी जटिल प्रसव और स्त्री रोग संबंधी मामलों का सफलतापूर्वक उपचार किया जाता रहा है, जिससे अस्पताल की सेवाओं पर लोगों का विश्वास लगातार बढ़ा है।

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अविनाश खरे के अनुसार डॉ. रश्मि कुमार की वापसी से प्रसूति सेवाओं में और अधिक मजबूती आएगी। अब सामान्य प्रसव के साथ-साथ जटिल मामलों का भी स्थानीय स्तर पर बेहतर उपचार संभव हो सकेगा, जिससे मरीजों को बड़े शहरों की ओर रुख करने की आवश्यकता कम होगी ।

    वही अस्पताल अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी ने बताया कि स्थानीय नागरिकों और मरीजों ने भी उनकी वापसी पर खुशी जताई है। क्षेत्र में मातृ मृत्यु दर को कम करने और सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। साथ ही अस्पताल में लगातार सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है।    

      डॉ. रश्मि कुमार के पुनः कार्यभार संभालने से इस दिशा में और सकारात्मक परिणाम सामने आने की उम्मीद है।