बढ़ती महंगाई एवं पेट्रोल डीजल के बढ़ते दाम के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी हल्दीबाड़ी में केंद्र सरकार के विरुद्ध जुलूस निकालकर किया विरोध प्रदर्शन,,,
चिरमिरी । सोमवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिरमिरी के तत्वावधान में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दाम, प्रधानमंत्री द्वारा सोना खरीदी न करने की अपील तथा दिखावे के लिए सरकारी काफिलों को कम करने जैसे बयानों के विरोध में हल्दीबाड़ी पेट्रोल पंप से यातायात चौक तक विरोध प्रदर्शन एवं रैली निकाली गई।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की आर्थिक एवं विदेश नीति पूरी तरह विफल साबित हुई है। चुनाव के दौरान करोड़ों रुपये खर्च कर बड़ी-बड़ी रैलियां आयोजित की गईं, भारी संख्या में वाहनों का उपयोग किया गया और जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग किया गया। अब आम जनता को पेट्रोल-डीजल कम खर्च करने, सोना न खरीदने और खर्चों में कटौती की सीख देना जनता के साथ मजाक है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते युद्ध और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को देखते हुए मजबूत एवं सफल नीति बनाई होती, तो आज देश की जनता को महंगाई की मार नहीं झेलनी पड़ती। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से आम आदमी, किसान, व्यापारी और मजदूर सभी प्रभावित हैं।
विरोध प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई तथा आम जनता की आवाज बुलंद की गई।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, ब्लॉक अध्यक्ष शिवांश जैन, चिरमिरी नगर पालिक निगम को नेता प्रतिपक्ष गायत्री बिरहा, मनजीत सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, राहुल पटेल, उमाशंकर अलकार, रेशम त्रिपाठी, राम प्यारे चौहान, मोहम्मद शहाबुद्दीन, उदय सिंह, अशरफ अली, रामजी यादव, रवि बिरहा शाहिद महमूद, निसार अहमद बल्लू, खुशी हज़रा, रमेश दुबे, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे!
Aaj ka din