सुशासन तिहार शिविर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पहल, आयुष्मान कार्ड वितरण के साथ टीबी मुक्त भारत अभियान को मिली नई गति,,,
मनेंद्रगढ़ । भरतपुर विकासखंड के ग्राम सगरा में आयोजित तृतीय चरण सुशासन तिहार शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जन कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए विशेष पहल की गई। शिविर में शासन की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर. के. रमन द्वारा हितग्राहियों को कार्ड प्रदान करते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं शिविर के दौरान टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत दो टीबी मरीजों दिव्यांश कुमार सिंह एवं तनगू सिंह को निक्षय पोषण आहार वितरित कर लोगों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को टीबी मुक्त भारत अभियान के 100 दिवसीय कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि “निक्षय मित्र” बनकर कोई भी सक्षम नागरिक, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी या अधिकारी टीबी मरीज को गोद लेकर छह महीने तक अपने खर्चे से पोषण आहार उपलब्ध करा सकता है।
स्वास्थ्य विभाग की इस पहल को जनप्रतिनिधियों का भी भरपूर समर्थन मिला। जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुखमंती सिंह, श्रीमती अनीता चौधरी, जनपद उपाध्यक्ष श्री हीरालाल मौर्य, जिला अध्यक्ष रामशंकर मिश्रा, जनपद सदस्य श्रीमती सविता सिंह, श्रीमती भारती बेनवंश, श्रीमती राजकली बैगा, भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष कुंवारपुर प्रदीप सिंह एवं मंडल अध्यक्ष जनकपुर नरेश यादव ने निक्षय मित्र बनने के लिए अपनी सहमति प्रदान करते हुए मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी उपलब्ध कराई।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ. शिवपाल सिंह, डॉ. प्रभाकर तिवारी, डॉ. कुलदीप सिंह, बीईटीओ रामप्रताप सोनवंशी, प्रभारी एसटीएस राय सिंह श्याम, नेत्र सहायक अधिकारी राधिका सिंह चेचाम, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर कौशलेन्द्र तिवारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
सुशासन तिहार शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा योजनाओं के साथ जागरूकता और जनसहभागिता का जो संदेश दिया गया, वह ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास माना जा रहा है।
Aaj ka din