एमसीबी जिले के नेता ध्रुपद चौहान किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एव नारायण सिह प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त,

एमसीबी जिले के नेता ध्रुपद चौहान किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एव नारायण सिह प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त,

चिरमिरी । किसान कांग्रेस  के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखपाल सिंह खैरवा, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस  सिंहदेव, छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी मनोज नाचर, प्रभारी राममोहन बरुवा, आदितेश्वर शरण सिंहदेव एवं विनय उपाध्याय की सहमति पर विगत दिनो छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी मे एमसीबी जिले से मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के किसान नेता ध्रुपद चौहान को प्रदेश महासचिव एव खडगवा से सक्रिय नेता नारायण सिह को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है ।
    दोनों वर्तमान मे स्थानीय राजनीति अत्यंत सक्रिय है। एक अत्यंत अनुभवी है तो दुसरा नई उर्जा से परिपक्व है । इनकी नियुक्त से स्थानीय किसानो से संबंधित समस्या स्थानीय स्तर से लेकर मजबूत से राज्य स्तर उठाया जायेगा । दोनो सक्रिय नेताओ की नियुक्त से टीएस समर्थको मे हृष व्याप्त है ।