राष्ट्रीय युवा दिवस पर के. बी . पटेल कॉलेज में हुआ "स्वदेशी संकल्प मैराथन दौड़" का आयोजन,

राष्ट्रीय युवा दिवस पर के. बी . पटेल कॉलेज में हुआ "स्वदेशी संकल्प मैराथन दौड़" का आयोजन,

चिरमिरी । के.बी. पटेल महाविद्यालय सरभोका चिरमिरी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस एवं विवेकानंद जयंती मनाई गई। 

      राष्ट्रीय युवा दिवस आधारित थीम "स्वदेशी संकल्प दौड़" पर मैराथन दौड़, गीत, नृत्य, भाषण एवं वाद विवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । 

      राष्ट्रीय स्वयंसेवकों के द्वारा स्वदेशी संकल्प दौड़ पर मैराथन दौड़ किया गया एवं लोगों को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने के लिए जागरूक किया गया |

कार्यक्रम के दौरान स्वदेशी अपनाने के लिए सभी के द्वारा स्वदेशी प्रतिज्ञा भी लिया गया।

     कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरभोका की सरपंच श्रीमती मंती बाई एवं विशिष्ट अतिथि उप सरपंच महोदया, के.बी. पटेल महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीमती मंजू लता कश्यप, सहायक प्राध्यापक कविता तिर्की, सलीमा किंडो, दिनेश कुमार चंद्रा तथा अमृक सर, आशीष सर, अभिलाष सर एवं एनएसएस प्रभारी कपिल देव कुर्रे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक एवं सेविका तथा महाविद्यालय के समस्त छात्र एवं छात्रा अध्यापिका उपस्थित रहे ।