भाजपा चिरमिरी मंडल ने किया नवनियुक्त प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों का भव्य स्वागत व सम्मान...

भाजपा चिरमिरी मंडल ने किया नवनियुक्त प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों का भव्य स्वागत व सम्मान...

चिरमिरी । बीते दिवस भाजपा चिरमिरी मंडल द्वारा जिला से लेकर प्रदेश स्तर तक नव-नियुक्त पदाधिकारियों का भव्य सम्मान एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया।

     भाजपा मंडल कार्यालय चिरमिरी में आयोजित इस गरिमामय आयोजन पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं मंडल के शक्ति केंद्र के प्रभारी सह प्रभारी, शक्ति केंद्र के संयोजक सह संयोजक एवं बीएलए 2 व बूथ अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

      सभी कार्यकर्ताओं ने अत्यंत उत्साह एवं जोश के साथ नव- नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कर उनका मनोबल बढ़ाया।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश और जिले स्तर पर नवीन दायित्व पाए पदाधिकारियों में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष रामलखन सिंह, अन्य पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष एमसीबी अभय जायसवाल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष एमसीबी राम प्रताप, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष माबुद अली तथा अनुसूचित जाति के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कलशा का अंगवस्त्र, फूल माला एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया । 

       इस स्वागत कार्यक्रम में भाजपा चिरमिरी मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम सोनकर, जिला महामंत्री द्वारिका जायसवाल, चिरमिरी महापौर रामनरेश राय, मंडल महामंत्री रीत जैन व धर्मेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार वधावन, विधायक प्रतिनिधि राजू नायक, प्रदीप सलूजा, समेंउद्दीन सिद्दीकी, ओम प्रकाश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, श्रीपत राय, काकू अरोरा, आशीष अग्रवाल, माला मिश्रा, कमला लहरें, दुर्गा सोनी, गौरी हथगेन, रानी गुप्ता सहित भाजपा के वरिष्ठ सदस्य एवं मंडल स्तरीय सभी कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

    सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने मिलकर भाजपा को मजबूत करने का आह्वान किया गया । पूरा कार्यक्रम सकारात्मक ऊर्जा, संगठनात्मक एकता एवं कार्यकर्ताओं के उत्साह से परिपूर्ण रहा।