Updates
  1. छत्तीसगढ़ की जनता ने समझी डबल इंजन सरकार की महत्ता,अब ओडिशा की जनता भी चाहती है मोदी की अगुआई वाली डबल इंजन की सरकार : विष्णु देव साय ने कहा नवीन ने ओडिशा के विकास के लिए नवीन कुछ नहीं किया आदिवासियों का कल्याण सिर्फ भाजपा सरकार कर सकती है
  2. पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने झारखंड में अर्जुन मुंडा के पक्ष में किया धुंआधार जनसंपर्क
  3. जशपुर जिले के समाज सेवक जागेश्वर यादव को राष्ट्रपति भवन दिल्ली में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में दिया गया पद्मश्री पुरस्कार : बिरहोर आदिवासियों के उत्थान हेतु बेहतर कार्य के लिए किया गया सम्मानित
  4. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन में सहभागिता देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, संगठनों और मतदाताओं के प्रति किया आभार व्यक्त : मतदान प्रतिशत में हुई 1.31 प्रतिशत की बढ़ोतरी, कुल 72.8 प्रतिशत मतदान,यह प्रदेश में अब तक हुए लोकसभा चुनावों में सबसे ज्यादा
  5. यशस्वी जशपुर ने बोर्ड परीक्षा में जशपुर का बढ़ाया यश : जिले से 12 विद्यार्थी प्रदेश टॉप-10 प्रावीण्य सूची में सम्मिलित,कलेक्टर ,एसपी,सीईओ, प्राचार्य सहित स्कूल परिवार के सभी स्टाफ ने बधाई एवं उज्जवल भविष्य की दी शुभकामनाएं
slider
slider

इंदौर/एकतरफा प्यार में बहन-भाई को स्वामीनारायण मंदिर में मारी गोली, युवक ने खुद को भी किया शूट, तीनों की मौत

news-details

भरत शर्मा की रिपोर्ट

आज का दिन न्यूज इंदौर,04 अप्रैल शहर में गुरुवार को एकतरफा प्यार में एक युवक ने एक लड़की-लड़के को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार दी। मामला खंडवा रोड स्थित अरिहंत काॅलेज का है। घटना के बाद तीनों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस की प्रारंभिक खबर के अनुसार, तीनों की मौत हो चुकी है। गोलीकांड के बाद मंदिर और कॉलेज में अफरातफरी के हालात बन गए थे। घटना दोपहर एक से दो बजे के बीच हुई।

रिश्‍तेदार के साथ मंदिर आई थी लड़की

पुलिस के अनुसार लड़की का नाम स्‍नेहा जाट निवासी जूनी इंदौर है। वह अपने आगर मालवा निवासी रिश्‍तेदार दीपक जाट के साथ मंदिर में दर्शन करने आई थी। गोली मारने वाले युवक का नाम फ‍िलहाल इंदौर निवासी अभिषेक यादव पता चला है। दीपक स्‍नेह का मौसेरा भाई बताया गया है।

गोली मारने के बाद कालेज पहुंंचकर आरोपी ने मांगा पानी

जानकारी के अनुसार, युवक ने पहले दोनों को स्वामीनारायण मंदिर में मिलने के लिए बुलाया था। वहां पर उसने लड़के व लड़की को गोली मारी। इसके बाद वह अरिहंत कॉलेज के गार्ड के पास आया और बोला घबराहट हो रही है, पानी पीना है। इसके बाद उसे गार्ड ने प्याऊ के बारे में बताया।

प्‍याऊ की ओर गया और खुद को मार ली गोली

इसके बाद युवक कॉलेज की प्याऊ की ओर गया और खुद को गोली मार ली। घटना के दौरान कॉलेज में क़रीब 150 विद्यार्थी थे। इसके बाद पुलिस पहुंची और खुद को गोली मारने वाले युवक को अस्पताल ले जाया गया। युवती को भंवरकुंआ स्थित एप्पल अस्पताल में भर्ती किया गया था। पुलिस ने स्वामीनारायण मंदिर और अरिहंत कालेज परिसर को बंद कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज तलाशे जा रहे हैं। फारेंसिक टीम भी यहां पहुंच चुकी है।

एकतरफा प्रेम का मामला बताया जा रहा

पुलिस के अनुसार मृतका के पिता से जानकारी मिली कि यह एकतरफा प्रेम का मामला है। मंदिर के पुजारी के अनुसार करीब आधे घंटे तक दोनों मंदिर में थे और जब जाने लगे तब यह घटना हुई। स्वामीनारायण मंदिर में पांच राउंड फायर हुए, जिसमें से एक मिसफायर हुआ। वहीं अरिहंत काॅलेज में युवक ने खुद को गोली मारी है, इसमें दो राउंड गोली चली है। पुलिस के अनुसार लड़की अपनी मौसी के लड़के के साथ मंदिर थी।

युवती ने किया था बातचीत से इनकार

पता चला है कि युवक युवती से एकतरफा प्‍यार करता था। युवती ने उससे बात करने को मना भी कर दिया था। बताया जाता है कि बातचीत करने के लिए ही उसने युवती और उसके मौसेरे भाइै को बुलाया था। इसी बीच वादविवाद होने पर उसने मंदिर परिसर में ही गोली चला दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची स्‍नेहा की बहन अपनी बहन का शव देखकर बेसुधसी हो गई थी। स्‍नेहा ने अपने स्‍वजन को भी युवक के बारे में बताया था। वह युवक से परेशान होने की बात भी कह चुकी थी।

पुलिस ने जब्‍त किए तीनों के मोबाइल

पुलिस ने घटना के बाद तीनों के मोबाइल जब्‍त कर लिए हैं। अब इसकी विशेषज्ञों द्वारा जांच की जाएगी।

whatsapp group
Related news