Updates
  1. स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी विधालय चिरमिरी में समर कैंप का हो रहा है आयोजन
  2. एकलव्य विद्यालय में प्रवेश हेतु राज्य के 28 जिलों में आयोजित प्रवेश परीक्षा में 81.83 प्रतिशत विद्यार्थी हुए शामिल : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा के निर्देश पर सफलता पूर्वक परीक्षा सम्पन्न,परीक्षार्थियों का तिलक लगाकर किया स्वागत
  3. भाजपा ने कहा भठली विधानसभा में होगा गुंडाराज का अंत और राम राज्य की होगी स्थापना : बीजेडी की गुंडागर्दी पर फूटा कलमीवासियों का ग़ुस्सा,दिया मुंहतोड़ जवाब
  4. जिला पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही कर ग्राम काडरो गोहरघाटी जंगल में चल रहे जुआ के बड़े फड़ पर छापा मारकर 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार : आरोपियों से कुल नगदी रकम 40,370 /- (चालीस हजार तीन सौ सत्तर रू.) रू., 02 नग मोबाईल, 02 मोटर सायकल, 52 ताश-पत्ती एवं प्लास्टिक तिरपाल जप्त
  5. पुलिस अधीक्षक जशपुर के निर्देशन में एसडीओपी पत्थलगांव एवं नगर पंचायत पत्थलगांव द्वारा यातायात व्यवस्था सुगम बनाने हेतु संयुक्त रूप से किया गया कार्यवाही किया गया : नियमों के उल्लंघन करते पाये जाने पर गुमाश्ता एक्ट के तहत् किया गया कार्यवाही
slider
slider

रतलाम / युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलास, अवैध संबंध में मृतक की पत्नी व भाई ने मिलकर दिया था हत्या को अंजाम, दोनों गिरफ्तार

news-details

भरत शर्मा की रिपोर्ट

आज का दिन न्यूज रतलाम,08 मई  जिले के रावटी थाना क्षेत्र अंतर्गत आठ दिन पूर्व हुए अंधे कत्ल का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मृतक की पत्नी और भाई के अवैध संबंधों के चलते हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 29 अप्रैल की रात्री करीबन 12.30 बजे थाना रावटी पर सूचना मिली की ग्राम हरथल निवासी छोटु पिता लालु गरवाल की उसके घर पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी है। सूचना पर थाना रावटी पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध रावटी थाने पर धारा 302 भादवि का प्रकरण दर्ज जांच शुरू की। थाना प्रभारी रावटी जयप्रकाश चौहान के नेतृत्व में थाना रावटी एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम का गठन कर तुरंत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। फोंरेसिक टीम ने घटना स्थल पर उपस्थित होकर फोरेंसिक अधिकारी ने घटना स्थल से महत्वपुर्ण साक्ष्य एकत्रित किये गए। मृतक के परिजनों एवम ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आए की घटना के दिन मृतक अपनी पत्नी रेखा गरवाल व दो बच्चो के साथ घर पर सो रहा था। घर के पास ही मृतक का छोटा भाई सोहन गरवाल भी सो रहा था। मृतक की पत्नी घटना के समय मृतक के पास ही सो रही थी। परंतु हत्या करने वालो के बारे में कुछ भी जानकारी होने से मना करने पर संदेह के घेरे में आई।

मृतक की पत्नी रेखा गरवाल एवम मृतक के भाई सोहन गरवाल से विस्तृत पूछताछ की गई। विस्तृत पूछताछ एवम तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण से यह तथ्य सामने आए की मृतक की पत्नी का मृतक के एक और भाई राहुल गरवाल से प्रेम प्रसंग था। जिसके बारे मे मृतक छोटु गरवाल को पता चलने पर मृतक छोटु गरवाल द्वारा अपने भाई और पत्नि से विवाद किया गया था। विवाद होने के उपरांत रेखा गरवाल व भाई राहुल गरवाल दोनो के द्वारा छोटु गरवाल को जान से मारने की योजना बनाई गई।

29अप्रेल को आरोपी राहुल गरवाल द्वारा छोटु गरवाल के सो जाने पर योजनानुसार रेखा गरवाल के कहने पर आरोपी राहुल गरवाल ने कुल्हाडी से छोटु गरवाल की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। आरोपी राहुल गरवाल को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई पूछताछ में आरोपी राहुल द्वारा अपनी भाभी रेखा गरवाल के साथ मिलकर अपने भाई छोटू गरवाल की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी राहुल गरवाल एवम रेखा गरवाल को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

राहुल पिता लालु गरवाल उम्र 22 साल निवासी ग्राम अमरकुडी हाल.मु. रावटी थाना रावटी जिला रतलाम

2.रेखा पति छोटु गरवाल उम्र 24 साल निवासी ग्राम हरथल थाना रावटी जिला रतलाम

जब्त सामग्री

हत्या के प्रयुक्त कुल्हाड़ी, खून से सने कपड़े

हत्या की गुत्थी सुलझाने में निरीक्षक जय प्रकाश चौहान थाना प्रभारी रावटी, निरीक्षक अय्युब खान थाना प्रभारी सैलाना, उनि रामसिंह खपेड, उनि निशा चौबे, प्र.आर जगदीश डाबे, प्र.आर बद्रीलाल चौधरी, आर महेश मईडा, आर राहुल मेडा, आर निलेश कटारा, आर राहुल चौहान, आर. अनिल अमलियार, आर राजेश बक्षी, आर बहादुर डांगी, आर मुकेश मेघवाल, आर भरत अलावा, आर विजय मोहनिया, म.आर. नेहा कुशवाह, म.आर. श्वेता नागर, म.आर. रुकमणी , म.आर. योगिता आदि एवं सायबर सेल रतलाम से उनि अमित शर्मा, प्र आर. लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, प्र आर मनमोहन शर्मा, प्र आर हिम्मत सिंह, आर मयंक व्यास, आर विपुल भावसार, आर राहुल पाटीदार आर तुषार का सराहनीय योगदान रहा।

whatsapp group
Related news