बहराइच (रुपईडीहा) -जिला बांके के ड्रग कंट्रोल ब्यूरो व नेपाली पुलिस ने एक 27 वर्षीया युवती को आज सुबह लगभग 9 बजे 2 ग्राम 500 मिली ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया हैं। जमुनहा पुलिस के अनुसार यह युवती पैदल रूपईडीहा से नेपालगंज जा रही थीं। भारत नेपाल सीमा पर स्थित नेपाली थाना जमुनहा पर इसकी तलाशी ली गयीं। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से उक्त स्मैक बरामद हुई हैं। थाना इंचार्ज जमुनहा विष्णु गिरी ने बताया कि युवती की पहचान श्रीजन थापा निवासिनी सुर्खेत नगरपालिका कलागांव के रुप मे हुई हैं। स्मैक सहित युवती को नेपालगंज स्थित जिला पुलिस मुख्यालय भेज दिया हैं। यह युवती स्मैक रूपईडीहा कस्बे से खरीदकर लायी थी।