LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
21 Jun 2026
ब्रेकिंग

नीट (यूजी)-2026 के लिए एमसीबी पूरी तरह तैयार, 21 जून को तीन केंद्रों पर होगी परीक्षा,

नीट (यूजी)-2026 के लिए एमसीबी पूरी तरह तैयार, 21 जून को तीन केंद्रों पर होगी परीक्षा,
नीट (यूजी)-2026 के लिए एमसीबी पूरी तरह तैयार, 21 जून को तीन केंद्रों पर होगी परीक्षा,। फोटो: आज का दिन न्यूज़

811 अभ्यर्थी होंगे शामिल, बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए विशेष आवास व्यवस्था, कंट्रोल रूम भी सक्रिय,

मनेंद्रगढ़ । राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET (UG) 2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। छत्तीसगढ़ कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग रायपुर के निर्देशानुसार 21 जून (रविवार) को जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5ः15 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

इस वर्ष जिले के कुल 811 अभ्यर्थी नीट (यूजी)-2026 में सम्मिलित होंगे। परीक्षा का आयोजन केंद्रीय विद्यालय झगराखंड, केंद्रीय विद्यालय रेलवे कॉलोनी मनेन्द्रगढ़ तथा शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ में किया जाएगा। परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं समयपूर्व पूर्ण कर ली गई हैं।

परीक्षार्थियों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने जिले के बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों एवं उनके परिजनों के लिए विशेष आवास व्यवस्था भी सुनिश्चित की है। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए लालपुर स्थित अनुसूचित जनजाति बालक क्रीड़ा परिसर तथा महिला अभ्यर्थियों के लिए अनुसूचित जनजाति कन्या छात्रावास एवं थाना के सामने स्थित कन्या छात्रावास को अस्थायी आवास केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया है।

दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय अपना वैध दिव्यांगता प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। जिला प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा में शामिल होने से पूर्व राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर उनका पालन सुनिश्चित करें।

परीक्षा संबंधी किसी भी प्रकार की जानकारी, सहायता अथवा समस्या के समाधान हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम भी सक्रिय कर दिया गया है। अभ्यर्थी एवं उनके परिजन 07771-299057 तथा 8319310745 पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
जिला प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया है कि सभी संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों से नीट (यूजी)-2026 परीक्षा का आयोजन जिले में शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक संपन्न होगा।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin
Admin

Admin

Admin
58 लेख

Admin ने अब तक 58 खबरें प्रकाशित की हैं। पूरी खबरें देखने के लिए प्रोफाइल खोलें।

पाठकों की टिप्पणियां 0