LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
20 Jun 2026
ब्रेकिंग

21 जून को आयोजित होगी नीट (यूजी)-2026 परीक्षा, जिले में बनाए गए तीन परीक्षा केंद्र

21 जून को आयोजित होगी नीट (यूजी)-2026 परीक्षा, जिले में बनाए गए तीन परीक्षा केंद्र
21 जून को आयोजित होगी नीट (यूजी)-2026 परीक्षा, जिले में बनाए गए तीन परीक्षा केंद्र। फोटो: आज का दिन न्यूज़

मनेंद्रगढ़। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 का आयोजन 21 जून 2026 (रविवार) को जिले के निर्धारित परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

जिला कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। जिले में परीक्षार्थियों के लिए तीन परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें केंद्रीय विद्यालय झगराखांड, केंद्रीय विद्यालय मनेंद्रगढ़ एवं शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेंद्रगढ़ शामिल हैं।

प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं ताकि परीक्षा का संचालन सुचारू एवं पारदर्शी ढंग से किया जा सके।

परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी अथवा सहायता के लिए जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। परीक्षार्थी एवं अभिभावक 07771-299057 तथा 8319310745 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक संचालित रहेगा।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin
Admin

Admin

Admin
52 लेख

Admin ने अब तक 52 खबरें प्रकाशित की हैं। पूरी खबरें देखने के लिए प्रोफाइल खोलें।

पाठकों की टिप्पणियां 0