LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
21 Jun 2026
ब्रेकिंग

क्षेत्र के विभिन्न मांगों को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एसईसीएल चिरमिरी के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के सामने किया धरना प्रदर्शन,

क्षेत्र के विभिन्न मांगों को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एसईसीएल चिरमिरी के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के सामने किया धरना प्रदर्शन,
क्षेत्र के विभिन्न मांगों को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने एसईसीएल चिरमिरी के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के सामने किया धरना प्रदर्शन, । फोटो: आज का दिन न्यूज़

चिरमिरी । क्षेत्र के विभिन्न मांगों को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने शुक्रवार को एसईसीएल चिरमिरी के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया ।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पाली तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम, राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम, प्रदेश अध्यक्ष संजय कमरों, जिला अध्यक्ष केबल सिंह सहित अन्य बड़े पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संगठन की ओर से प्रमुख मांगो में एसईसीएल में कार्य कर रहे ठेका श्रमिकों का मूल वेतन जो वर्ष 2024 से भारत सरकार की कोल मंत्रालय द्वारा 4 श्रेणियों में मजदूरों के कार्य का विभाजन कर उनका वेतन निर्धारित किया गया है जिसमें प्रथम अकुशल मजदूर 1242 रुपये ,अर्ध कुशल 1274 रुपये, कुशल 1305 रुपये एवं उच्च कुशल मजदूर को 1334 रुपये दिया जा रहा है । इसके अतिरिक्त प्रत्येक वर्ष 3 प्रतिशत महगाई भत्ता अलग से दिया जाना निश्चित किया गया है।

किन्तु वर्तमान समय पर देखा जा रहा है कि कर्मचारियों को मात्र 350 रुपये से लेकर 450 रुपये तक ही मजदूरी दी जा रही है एवं कही कही पर 8 घंटे की बजाए 10 से 12 घंटे तक कार्य लिया जा रहा है । वहीं कर्मचारी व उनके परिवार को क्षेत्रीय चिकित्सालय में कोई मेडिकल सुविधा नहीं प्रदान की जा रही है । क्षेत्र में एसईसीएल के कई सरकारी आवास खाली पड़े है ।

सामान्य व्यक्ति 2 से 3 क्वार्टर तक कब्जा कर के रखा हुआ है, लेकिन ठेकेदारी मजदूर अपनी छोटी सी कच्चा का मक़ान बना कर अपना जीवन यापन कर रहा है । उसे कालरी के बिजली पानी की भी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। ठेकेदारी मजदूरों का कम से कम 20 लाख का दुर्घटना बीमा एवं 30 लाख रुपए सेवा निवृत्त के पश्चात एक मुश्त रकम देने हेतु मांग रखी गई है । आज चिरमिरी क्षेत्र में लगभग 2 हजार से अधिक ठेकेदारी मजदूर कार्य कर रहे है जिनके पसीनो से देश का कोल उत्पादन चल रहा है लेकिन आज इनकी कोई सुध लेने को तैयार नहीं है ।Example Image

वहीं यह भी देखा जा रहा है कि चिरमिरी क्षेत्र में जो खदाने चल रही हैं वहां भी सुरक्षा मानकों का भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जबकि यह जानते हुए कि पूर्व में एनसीपीएच कालरी में 2 बड़ी दुर्घटना हो चुकी हैं जिसमें कर्मचारी की जान भी जा चुकी हैं । वही यह मांग रखा गया है कि जहां जहां पर खुली खदाने बंद हो गई है उसे समतल कराया जाये जिससे भविष्य में शहर को विस्थापित होने से रोका जा सके ।

कोल परिवहन में लगे वाहनों पर अत्यधिक कोयला लदान, वाहनों को ढक के न ले जाना यह बड़ी दुर्घटना का कारण बना रहता है, वहीं नगर की सड़क बिजली पानी सफाई जैसे मूलभूत समस्याओं पर भी ध्यानाकर्षित किया गया।

नगर पालिक निगम में भी मजदूरों के 4 माह से नहीं दिये जा रहे वेतन, स्ट्रीट लाईट, सफाई, पेय जल समस्या , निगम के एक अधिकारी के द्वारा चिरमिरी के डीएनए पर उठाए सवाल पर भी बात कही गई । सस्ती लोकप्रियता के चलते किसी भी शहर के लोगों को इस प्रकार की बात कहना उचित नहीं है। संगठन ऐसे अधिकारियों का विरोध करती है और आगे भी करती रहेगी ।

संगठन की ओर से एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंधक जी के नाम पर 16 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया वही तहसीलदार को नगर पालिक निगम के 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया व 15 दिवस का समय विधायक तुलेश्वर सिंह के द्वारा दिया गया। यदि 15 दिवस पर कोई ठोस कारवाही नहीं की गई तब श्याम सिंह ने कहा हम आज आपको समझाने आये है अब आयेंगे तो दाना पानी लेकर आयेंगे और हम बाहर रहेंगे आप अंदर रहेंगे यह चिरमिरी के दोनों प्रशाशन को आगाह करा दिया गया है ।

बाकी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी तो आंदोलन की ही पार्टी है इसे हल्के में लेने की जरूरत नहीं है। फिर चाहे चिरमिरी की खदान हो या फिर रानी अटारी की, हम एक कोयला को क्षेत्र से बाहर नहीं जाने देंगे, क्योंकि यह पूरा क्षेत्र 5 वी अनुसूचित क्षेत्र में आता है और यहां के कानून के बारे में आप अच्छी तरह से पढ़ लो ।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शशि राज सिंह प्रदेश प्रचार मंत्री, नगर प्रभारी सुक्खू राम ध्रुव, चिरमिरी नगर अध्यक्ष शाकिर अली, महासचिव नन्द कुमार आयाम, जिला आईटी सेल प्रभारी चिंटू जैन, महामंत्री भीम कुमार, मो. हुसैन, संगठन वरिष्ठ भूपत यादव, करन इनायती, सत्तेलाल सोनी एवं अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा ।

यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें

Admin
Admin

Admin

Admin
58 लेख

Admin ने अब तक 58 खबरें प्रकाशित की हैं। पूरी खबरें देखने के लिए प्रोफाइल खोलें।

पाठकों की टिप्पणियां 0