LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
14 Jun 2026
ब्रेकिंग
फर्जी खबरों से सावधान: 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल, 1 जुलाई से सत्र शुरू होने की सूचना पूरी तरह झूठी,फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कला, संस्कृति और सिनेमा के संरक्षण-संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध,गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान से जुड़ेगा जशपुर, 21 जून को रणजीता स्टेडियम में होगा योग दिवस का मुख्य आयोजनइतिहास में पहली बार रेल मानचित्र पर उभरेगा जशपुर,धरमजयगढ़–पत्थलगांव–लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार की अधिसूचना, विकास के नए युग में प्रवश्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं महक नरवासे, मुख्यमंत्री साय ने किया सम्मानित

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान से जुड़ेगा जशपुर, 21 जून को रणजीता स्टेडियम में होगा योग दिवस का मुख्य आयोजन

जशपुर 14 जून को आयोजित विशेष योग अभियान के माध्यम से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनेगा। 21 जून को रणजीता स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन होगा।

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान से जुड़ेगा जशपुर, 21 जून को रणजीता स्टेडियम में होगा योग दिवस का मुख्य आयोजन
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान से जुड़ेगा जशपुर, 21 जून को रणजीता स्टेडियम में होगा योग दिवस का मुख्य आयोजन। फोटो: आज का दिन न्यूज़

14 जून को योग से बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, जशपुर भी बनेगा ऐतिहासिक पहल का सहभागी,21 जून को रणजीता स्टेडियम में होगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन,

रायपुर, 13 जून 2026/ आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की थीम "Yoga for Healthy Ageing" निर्धारित की गई है। स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें जशपुर जिले की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी।

ऑनलाइन योग सत्र के माध्यम से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास

आयुष विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जून 2026 को प्रातः 6:15 बजे से 7:35 बजे तक आयोजित ऑनलाइन योग सत्र के माध्यम से अधिकतम लोगों की सहभागिता के साथ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस विशेष पहल में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार एवं पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है। इच्छुक प्रतिभागी टोल-फ्री नंबर 1800-315-7008 पर मिस्ड कॉल देकर अपना पंजीयन करा सकते हैं और इस ऐतिहासिक प्रयास का हिस्सा बन सकते हैं।

21 जून को रणजीता स्टेडियम में होगा मुख्य कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को जशपुर के रणजीता स्टेडियम में जिला स्तरीय मुख्य योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

योग संगम पोर्टल पर कर सकते हैं पंजीयन

आयुष मंत्रालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से संबंधित कार्यक्रमों के पंजीयन एवं दस्तावेजीकरण के लिए योग संगम पोर्टल-2026 प्रारंभ किया गया है। विभिन्न शासकीय विभाग, शैक्षणिक संस्थान, स्थानीय निकाय एवं सामाजिक संगठन अपने योग कार्यक्रमों का पंजीयन कर आयोजन उपरांत विवरण एवं फोटोग्राफ पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं।Example Image

आयुष विभाग ने सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में योग कार्यक्रमों में भाग लेकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के राष्ट्रीय प्रयास में अपना योगदान दें तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

खबर उपयोगी लगी?

अपने दोस्तों के साथ शेयर करें

आपकी राय

यह खबर कैसी लगी?

आपकी प्रतिक्रिया हमें बेहतर पत्रकारिता में मदद करती है।

चर्चा

पाठकों की टिप्पणियां 0

अपनी राय लिखें

अपनी टिप्पणी लिखें