बड़ी खबर : भारत किराना दुकान में मांस मिला.. व्यापारी की जमकर हुई पिटाई..पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली। बुधवार देर रात उत्तरी दिल्ली के विजय नगर इलाके में गोमांस बेचने के शक में 44 वर्षीय एक किराने की दुकान के मालिक पर भीड़ ने हमला कर दिया। यह घटना दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर के करीब हुई है। इलाके के एक कथित वीडियो में पुरुषों का एक समूह "गोहत्यारों को गोली मारो" जैसे नारे लगाते हुए सुना गया है।
वहीं पुलिस ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है और मांस के नमूने जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं ताकि यह पता चल सके कि यह गोमांस है या नहीं।दुकान का नाम 'नॉर्थ ईस्ट स्टोर' है और इसके मालिक की पहचान चमन कुमार के रूप में हुई है।
दरअसल पुलिस ने बताया कि उन्हें रात 9 से 10 बजे के बीच पीटा गया। उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) भीष्म सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता इलाके का एक 15 वर्षीय निवासी है। सिंह ने कहा,"गोमांस बेचे जाने के शक पर कुछ लोगों ने दुकानदार के साथ मारपीट की। उन्हें चिकित्सकीय सहायता दी गई है और उनकी मेडिकल जांच चल रही है।" DCP ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसने दुकान से ₹400 में एक किलो गोमांस खरीदा था।
फिलहाल पुलिस के अनुसार,इस घटना के बाद छात्र,जिनमें SFI के सदस्य भी शामिल थे और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए,जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। DCP सिंह ने कहा,"घटनाक्रम की पुष्टि के लिए इलाके से सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा किए जा रहा है और उसकी समीक्षा की जा रही है।" DCP ने यह भी बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और फोरेंसिक रिपोर्ट तथा पूरी जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।