सर्व सहमति से निर्विरोध उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव,नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष ने कहा सभी के उम्मीदों और विश्वास पर खरा उतर नगरीय निकाय के कार्यों को बेहतर ढंग से किया जाएगा संचालित

जशपुर : नगरपालिका परिषद जशपुर में उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ।इस दौरान पार्षदों ने युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव को सर्व सहमति से उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

ज्ञात हो कि मंगलवार की सुबह नगरपालिका परिषद जशपुर के सभागार में उपाध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हुआ।इस दौरान चुनाव अधिकारी एसडीएम जशपुर ओमकार यादव ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराया जिसमें सभी पार्षदों ने सर्व सहमति से युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव को उपाध्यक्ष मनोनीत किया।उपाध्यक्ष पद हेतु प्रस्तावक राजेश गुप्ता राजू और समर्थक विनोद निकुंज रहे।सभी पार्षदों ने नव निर्वाचित उपाध्यक्ष युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव को बधाई और शुभकामनाएं देते हुवे उनके उज्जवल भविष्य का कामना किया है।

युवराज यश प्रताप सिंह जूदेव ने सभी पार्षदों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुवे कहा कि पार्षदों ने जिस विश्वास और उम्मीद से उन पर भरोसा जताया है वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और शहर की नगरीय निकाय व्यवस्था बेहतर करने अपना अतुल्य योगदान देंगे।