कोरिया पुलिस ने तनाव प्रबंधन विषय पर किया कार्यशाला का आयोजन,
बैकुंठपुर । 02 जून 2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. सुरेशा चौबे के मार्गदर्शन में तनाव प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
तनाव प्रबंधन कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. संतोष कुमार राय उपस्थित रहे, जो प्रेरक वक्ता, कॉमर्स गुरु एवं गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित हैं। उन्होंने तनाव प्रबंधन, सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास एवं व्यक्तित्व विकास पर प्रेरणादायी उद्बोधन दिया।
इस अवसर पर डॉ. विकास शर्मा एवं दीपेश पटेल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए मानसिक स्वास्थ्य एवं सकारात्मक जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में एम.आई.एस. प्रशासक श्री आशीष साहू, प्रधान पाठक श्रीमती सुधा गुप्ता, शिक्षक श्री सूर्य प्रकाश तिवारी एवं श्रीमती श्वेता सोनी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही डीएसपी मुख्यालय श्री श्याम मधुकर, डीएसपी श्री राजेश साहू, रक्षित निरीक्षक श्री विपुल जांगड़े, रक्षित निरीक्षक श्री नीतीश आर. नायर एवं पुलिस विभाग के अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तनावमुक्त कार्य वातावरण, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा सकारात्मक सोच के माध्यम से बेहतर कार्यक्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित करना था। उपस्थित प्रतिभागियों ने कार्यशाला को अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक बताया।
Aaj ka din