एक माह अमृतकाल,मोदी सरकार के ग्यारह साल बेमिसाल,संकल्प से सिद्धि तक अभियान का मंडल स्तरीय कार्यक्रम शक्ति केंद्र सरबकोम्बो मे हुआ आयोजित

साहीडांड-भारतीय जनता पार्टी पूरे देश मे मोदी सरकार के ग्यारह साल की उपलब्धि को आम जनता को बताने एक माह अमृतकाल मानकर संकल्प से सिद्धि तक अभियान चला रहा है।
रविवार को संकल्प से सिद्धि तक का शक्ति केंद्र सरबकोम्बो कल्याण आश्रम मे मंडल स्तरीय कार्यक्रम हरिश कुमार आरिक के अध्यक्षता मे और जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत के मुख्य आतिथ्य मे संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम के संयोजक रीना बरला ने अपने सम्बोधन मे मोदी सरकार के ग्यारह साल को बेमिसाल उपलब्धि बताई।भाजपा के जिला महामंत्री मुकेश शर्मा ने अपने सम्बोधन मे संकल्प से सिद्धि तक अभियान के माध्यम से हर व्यक्ति तक शक्ति केंद्र,बूथ के माध्यम से मोदी सरकार ग्यारह साल की उपलब्धि को पहुँचाने,भारतीय जनता पार्टी के मोदी सरकार हर समुदाय के लोगों की विकास का बात गारंटी के साथ करती है।भाजपा जो कहती है ओ करती है और हकीकत जमीनी स्तर पर दिख रहा है।मोदी एवं भाजपा सरकार के ग्यारह साल की उपलब्धियों की कई उदाहरण दिये।जिला भाजपा उपाध्यक्ष शंकर गुप्ता ने अपने सम्बोधन मे कांग्रेस के बीते शासन मे गरीबों के साथ हुए अत्यचार,देश विरोधी सड्यंत्र विचार जैसे कई गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा के 11साल की मोदी सरकार के उपलब्धि गिनाई वंही हर व्यक्ति को नल,जल,बिजली,पानी,सड़क,
स्वास्थ्य,आयुष्मान कार्ड,राशन,आवास जैसे सुविधा भाजपा के मोदी और विष्णु सरकार की देन है ये हर व्यक्ति को जानकारी होना चाहिए कहा।मोदी के संकल्प है एक पेड़ मा के नाम पर्यावरण संतुलित करने के लिए जरूर मोदी जी का समर्थन करें।कार्यक्रम के अध्यक्ष लोकप्रिय विधायक श्रीमती रायमुनी भगत अपने सम्बोधन हर भाजपा के संकल्प से सिद्धि अभियान का उद्देश्य को विस्तार से बताते हुए मोदी जी के 2047 तक विकसित भारत बनाने की संकल्प को सार्थक करने मोदी जी का समर्थन करने कहा।मोदी जी का सोंच है हिन्दु,मुश्लिम,सीख,इसाई आपस मे सब भाई भाई है,भारत मे बसे सभी भारतावासी हैँ भाजपा सरकार किसी भी समुदाय से भेदभाव न कर सबका साथ सबका विकास के विचारों पर चल रहा है।भारतीय जनता पार्टी के मोदी ने नारियों के जीवन चक्र पर आधारित योजना बनाती है।जन्म से लेकर मृत्यु तक के लिए भारतीय जनता पार्टी ने योजना बनाकर धरातल तक पहुँचाते हुए लाभान्वित भी कर रही है।उन्होंने आगे कहा भाजपा के मोदी सरकार कभी भी आंतकवादियों के साथ कोई समझौता नही करता है।2047 तक भारत को विकसित भारत और विश्वगुरु बनाने के लिए हम सबको मोदी जी का समर्थन कर एकजुट रहना होगा।
उक्त कार्यक्रम मे मंडल अध्यक्ष हरिश कुमार आरिक,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम,मंडल महामंत्री पवन सिंह,राजकिशोर जायसवाल,महेन्द्र सिंह,महावीर यादव,अमृत दास मानिकपुरी,शंभू सिंह,राजेंद्र चौहान,विपिन यादव,लोकनाथ यादव सहित भाजपा समर्थित सरपंच एवं मंडल के सभी मोर्चों के पदाधिकारी के साथ शक्ति केंद्र के सभी पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।