Updates
  1. कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप, कहा भाजपा महादेव एप को बंद नहीं करना चाहती, डबल इंजन की सरकार के संरक्षण में महादेव एप आज भी चल रहा
  2. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का बड़ा बयान : भाजपा संविधान बदलना, आरक्षण खत्म करना चाहती है,छत्तीसगढ़ में भी वंचित वर्ग का आरक्षण रोकने भाजपा का योगदान
  3. मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव साय पहली बार पहुंचेंगे पंडरापाठ : 1 मई को करेंगे यहां चुनावी सभा को संबोधित,पंडरापाठ की सभा भव्य और ऐतिहासिक बनाने भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुरू किया तैयारी
  4. सरगुजा कमिश्नर जी आर चुरेंद्र ने मतदान केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर बिजली, पानी,पंखा,टॉयलेट सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने दिया निर्देश
  5. “घर आजा संगी” अभियान के तहत 100 से अधिक प्रवासियों को किया गया कॉल,मतदाता जागरूकता के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान : जशपुर जिले के मतदाताओं को मतदान करने दिया गया निमंत्रण
slider
slider

नवनिर्मित पुलिस चौकी का अनावरण, बहराइच के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक संयुक्त रूप से थाना रिसिया अंतर्गत पुलिस चौकी का किया उद्घाटन

news-details

 बहराइच से धीरेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

 डीएम व एसपी ने किया नवसृजित रिसिया मोड़ पुलिस चौकी का उद्घाटन 

बहराइच 22 फरवरी। जनपद बहराइच के थाना रिसिया अन्तर्गत जिलाधिकारी शम्भु कुमार व पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नवस्थापित रिसिया मोड़ पुलिस चौकी का उद्घाटन किया।

 इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अजय प्रताप व ग्रामीण रवीन्द्र कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी नानपारा अरूण चन्द्र, खण्ड विकास अधिकारी रिसिया रवि शंकर प्रधान, अध्यक्ष नगर पंचायत रिसिया महमूद अहमद, सदस्य जिला पंचायत मेराज अहमद, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश निगम, जिला मंत्री हिन्दू युवा वाहिनी इन्द्र बहादुर सिंह, जिला कार्य समिति के सदस्य जय प्रकाश व श्रवण मित्तल, सरदार मंजीत सिंह, नरेन्द्र सिंह, सरोज कुमार सिंह, सुनील सिंह, बब्बे तथा चैकी भवन के निर्माण में सहयोग प्रदान करने वाले ग्राम प्रधान मारूफ बेग, अनिल निषाद, तैय्यब अली, सुनील सिंह, इच्छा राम, जर्रार खाॅ, रंगी लाल, मुश्ताक अहमद, जक्की सरदार, असलम खान, अलताफ बेग व सदस्य जिला पंचायत डाॅ. राजू निगम सहित अन्य गणमान्य व संभ्रान्तजन मौजूद रहे। 

पुलिस अधीक्षक डाॅ. गौरव ग्रोरव ने अपने भावपूर्ण सम्बोधन में कहा कि बहराइच उनकी स्मृतियों में हमेशा-हमेशा बना रहेगा। डाॅ. ग्रोवर ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का श्रेय जिलाधिकारी शम्भु कुमार के कुशल मार्गदर्शन तथा सम्पूर्ण पुलिस टीम को देते हुए कहा कि यहाॅ आकर उन्हें बहुत कुछ सीखने का भी अवसर मिला जो उनके सारे जीवन काम आयेगा। डाॅ. ग्रोवर ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सीख दी कि अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी मुस्तैदी के साथ करते हुए समाज के कमज़ोर वर्ग के लोगों को न्याय दिलाये जाने का भरसक प्रयास करें। ऐसा करने से पुलिस प्रशासन का इकबाल बुलन्द होगा और जनता व पुलिस के बीच के रिश्ते और मज़बूत होंगे। डाॅ. ग्रोवर ने पुलिस चैकी के निर्माण में सहयोग प्रदान करने वाले ग्राम प्रधानों व अन्य सभी लोगों का आभार भी ज्ञापित किया। 

जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने कहा कि रिसिया मोड़ पुलिस चैकी की स्थापना स्थानीय लोगों के लिए खुशी की बात है। चैकी की स्थापना हो जाने से जहाॅ एक ओर क्षेत्रीय लोगों को अपनी शिकायतों के लिए थाना नहीं जाना पड़ेगा वहीं दूसरी ओर इससे इस क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में भी मदद मिलेगी। जनपद मथुरा के लिए स्थानान्तरित होने वाले पुलिस कप्तान डाॅ. गौरव ग्रोवर को एक कर्तव्यनिष्ठ, परिश्रमी, लगनशील व ईमानदार अधिकारी बताते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में डाॅ. ग्रोवर का कार्यकाल शानदार रहा। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक जाते-जाते जनपद को नई पुलिस चैकी का तोहफा देकर जा रहे है। कुमार ने डाॅ. ग्रोवर को नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम का संचालन जिला पंचायत सदस्य डाॅ. राजू निगम ने किया। जबकि थानाध्यक्ष पी.पी. पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

whatsapp group
Related news