Updates
  1. चिरमिरी के गोदरीपारा में सजा बाबा बागेश्वर धाम का दरबार, कथा सुनने दूर दूर से पहुंचेंभक्त -
  2. कलेक्टर के निर्देश पर हुआ मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन,जागरूकता अभियान में दिखा अनोखा पहल,दर्जन भर ट्रैक्टर में सवार हो ग्रामीणों को किया गया जागरूक
  3. जोगी कांग्रेस के स्‍व‍कथित नेता हैप्‍पी भाटिया के खिलाफ महिला उत्‍पीड्न का मामला, पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस सख्‍त, अपराध दर्ज , जांच में जुटी
  4. जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले वासियों के लिए नेवता पाती के माध्यम से मतदान दिवस के लिए किया आमंत्रित
  5. चिरमिरी पुलिस ने किया बिना नम्बर स्कूटी में अवैध मादक गांजा का परिवहन करते गांजा विक्रेता को गेल्हापानी से गिरफ्तार
slider
slider

संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत पर्व में छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों का प्रदर्शन लोगों के लिए बना आकर्षण का केन्द्र : पर्यटन स्थलों में जशपुर का चाय बागान और कुटुमसर गुफा, कैलाश झील में बांसों से बने बोट ने लोगों का मोहा मन

news-details

हजारों पर्यटन प्रेमियों ने ली छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के बारे में ली जानकारी

रायपुर । देश की संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से दिल्ली के लाल किला परिसर में 26 जनवरी से 6 दिवसीय कार्यक्रम ‘भारत पर्व‘ का आयोजन किया गया है। भारत पर्व का दूसरा दिन भी छत्तीसगढ़ पर्यटन के नाम रहा। भारत पर्व में आए लोगों द्वारा छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के स्टाल में काफी रूचि दिखाएं तथा छत्तीसगढ़ पर्यटन स्थलों की जानकारी ली गई। राज्य की विविधता लिए पर्यटन स्थलों में जशपुर का चाय बागान और कुटुमसर गुफा, कैलाश झील में बांसों से बना बोट साहसिक पर्यटन के लिए बहुत पसंद किया जा रहा है।

गौरतलब है कि पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश की संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश्य इस वर्ष गणतंत्र दिवस के पावन संध्या से 6 दिनों तक चलने वाले भारत पर्व का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश के सभी राज्यों द्वारा अपनी कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और पर्यटन को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य ने भी भारत पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। भारत पर्व में छत्तीसगढ़ ने अपनी अहम प्रस्तुति देते हुए राज्य के पर्यटन स्थलों से आकर्षक स्टाल से प्रदर्शन किया जा रहा है। भारत पर्व में छत्तीसगढ़ के खान-पान से लोगों को अवगत कराने के लिए गढ़ कलेवा के स्टाल के माध्यम से छत्तीसगढ़ी व्यंजन, हस्तशिल्प, हथकरघा का प्रदर्शन सह-विक्रय किया जा रहा है।

whatsapp group
Related news