प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख रुपये की राशि स्वीकृत

प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख रुपये की राशि स्वीकृत

जशपुरनगर 19 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक प्रकरण में प्रभावित परिजन को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6 - 4 के तहत 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। उल्लेखनीय है कि तहसील सन्ना अंतर्गत ग्राम कामारिमा निवासी स्व. पजवा यादव पिता स्व. केश्वर यादव की  15 जून 2025 को आकाशीय बिजली से असामयिक मृत्यु हो गई थी। इस संबंध में प्रकरण अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बगीचा अंतर्गत दर्ज किया गया। उक्त आधार पर मृतक के निकटतम वैध वारिस उनकी पत्नी श्रीमती सितवा बाई, ग्राम कामारिमा, तहसील सन्ना को छत्तीसगढ़ शासन, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिला प्रशासन द्वारा प्राकृतिक आपदाओं के प्रकरणों का तत्परता से निराकरण करते हुए प्रभावित परिवारों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में सतत कार्य किया जा रहा है, ताकि पीड़ित परिवारों को कठिन परिस्थितियों में संबल मिल सके।