दादू लाहिड़ी की जयंती पर डोमनहिल चिरमिरी मे स्थापित प्रतिमा पर युवा नेता सोमनाथ दत्ता ने किया माल्यार्पण,

दादू लाहिड़ी की जयंती पर डोमनहिल चिरमिरी मे स्थापित प्रतिमा पर युवा नेता सोमनाथ दत्ता ने किया माल्यार्पण,

चिरमिरी । छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में शिक्षा की अलख जगाने वाले महान शिक्षाविद् विभूति भूषण लाहिड़ी, जिन्हें स्नेह से 'दादू लाहिड़ी' कहा जाता था, की जयंती स्थानीय स्तर पर श्रद्धापूर्वक डोमनहिल स्थित सोनामनी नाका पर दादू की मुर्ति प्रतिमा पर युवा कांग्रेस के विधानसभा महासचिव एव चिरमिरी के सामाजिक कार्य मे अग्रसर सोमनाथ दत्ता ने माल्यार्पण कर ह्रदय से नमन किया ।

     ज्ञात हो कि दादू लाहिडी चिरमिरी क्षेत्र में शिक्षा और सामाजिक सुधार के लिए याद किए जाते हैं । उनके सम्मान में एक भी कार्यक्रम का आयोजन नही होने पर सोमनाथ दत्ता ने सरकार को आडे हाथो लिया ।

सोमनाथ दत्ता ने कहा कि चिरमिरी की नींव रखना, चिरमिरी में शिक्षा की व्यवस्था करना, चिरमिरी कोल खदान खोलने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाना जैसे ना जाने ओर कितने योगदान है जो पश्चिम बंगाल से चिरमिरी आकर दादू लाहिड़ी ने किया, पर आज जब उनकी जन्म जयंती है तो एक भी आयोजन सरकार द्वारा नही किया गया, ये बहुत दुख का विषय है । जब हम लोग दादू की जयंती नही याद रख पा रहे है, जिन्होने चिरमिरी के लिये इतना कुछ है, तो हम किसी से क्या उमीद कर सकते है ।

    वर्ष 1948 मे लाहिड़ी हाई स्कूल की स्थापना हुई एवं 1953 मे लाहिड़ी कालेज की स्थापना, खेल मैदान एवं खदान खोलने में अहम भूमिका निभाई । उनके योगदान को याद करते हुए दादू लाहिड़ी की चिरमिरी में स्थापित मुर्ति पर सोमनाथ दत्ता द्वारा माल्यार्पण किया गया ।