नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई से प्रभावित स्वच्छता दीदीयों ने किया चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह का सम्मान,

नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई से प्रभावित स्वच्छता दीदीयों ने किया चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह का सम्मान,

चिरमिरी। पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीपिका मिंज के मार्गदर्शन में जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। 

       पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण मजबूत हुआ है और आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास भी लगातार बढ़ रहा है।

         इसी क्रम में पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान तथा बेहतर कानून व्यवस्था से प्रभावित होकर आज लगभग 50 की संख्या में स्वच्छता दीदीयों ने थाना परिसर पहुंचकर थाना प्रभारी विजय सिंह का तिलक लगाकर एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया।

      इस दौरान स्वच्छता दीदीयों ने पुलिस द्वारा क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार, असामाजिक तत्वों तथा कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरुद्ध लगातार की जा रही सख्त कार्रवाई की सराहना की।

      स्वच्छता दीदीयों ने कहा कि पुलिस की सक्रिय कार्यवाही से क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना है तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने में भी मदद मिल रही है। पुलिस द्वारा समय-समय पर की जा रही कार्रवाई से आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है और समाज में कानून के प्रति विश्वास बढ़ा है।

     इस अवसर पर थाना प्रभारी विजय सिंह ने सभी स्वच्छता दीदीयों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि नशे के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान आगे भी इसी प्रकार सख्ती के साथ जारी रहेगा और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास करती रहेगी।

      पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, नशे के कारोबार या कानून व्यवस्था से संबंधित जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि उस पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई की जा सके। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी