अवैध पशु तस्करी का पर्दाफाश, बुचड़खाने ले जाए जा रहे 17 भैंसों को सोनहत पुलिस ने किया बरामद, 

अवैध पशु तस्करी का पर्दाफाश, बुचड़खाने ले जाए जा रहे 17 भैंसों को सोनहत पुलिस ने किया बरामद, 

बैकुंठपुर । कोरिया पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) राजेश साहू के मार्गदर्शन में सोनहत पुलिस ने अवैध पशु परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 नग भैंसा जप्त किए हैं।

   मिली जानकारी के अनुसार बीते 07 अप्रैल 2026 को मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम उज्ञांव, चौकी रामगढ़ में त्वरित दबिश दी। मौके पर आरोपी बहादुर सिंह उम्र 56 वर्ष के कब्जे से 17 भैंसे अमानवीय तरीके से रस्सियों से बंधे पाए गए, जिन्हें अवैध रूप से बुचड़खाने ले जाने की तैयारी की जा रही थी।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि उक्त भैंसों को पी.पी. सिंह एवं मकसूद (झारखंड) द्वारा ट्रक के माध्यम से लाकर छुपाकर रखा गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी 17 भैंसों (कीमती लगभग 4 लाख रुपये) को जप्त कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषि पशु परीक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। मामले में अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश जारी है।
     इस सम्‍पूर्ण कार्यवाही में सोनहत थाना प्रभारी  निरीक्षक विनोद पासवान, उप निरीक्षक राजाराम राठिया, प्रधान आरक्षक 364 अमरलाल टोप्‍पो, आरक्षक 273 विमल जायसवाल, 542 रमेश कुमार यादव, 350 प्रदीप कुमार साहू,  471 पिटर एक्‍का, 530 निखिलेश राजवाडे, मनीष साय, स.आर. उमेन्‍द्र सिंह, चन्द्रिका, धरमलाल, श्‍यामलाल का सराहनीय योगदान रहा ।