शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर रिकार्ड जलाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।,

शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर रिकार्ड जलाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।,

नदीम खान सूरजपुर 

सूरजपुर। ग्राम पंचायत बांसापारा रोजगार सहायक हीरा सिंह ने चौकी बसदेई में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 07.03.2026 के शाम को सरपंच संतोष सिंह, संचिव राधेश्याम के साथ तीनों लोग आवास मित्र आशीष साहू के घर प्रधानमंत्री आवास योजना का मकान का ऑंनलाईन रिकार्ड देखने गए थे वहां पहुंचने पर गांव का सर्वेश साहू वहां आया और धमकी देते हुए बोला कि मेरा मनरेगा का हाजरी भरो कहकर गाली-गलौज कर मारपीट कर हाथ में रखे झोला में मनरेगा एवं आवास योजना के रिकार्ड को छीनकर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया जिससे रिकार्ड जल गया। आरोपी के द्वारा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 221, 296(बी), 351(2), 115(2), 121(1), 132, 324(3) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

 मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने आरोपी को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। चौकी बसदेई पुलिस ने मामले की विवेचना कर आरोपी सर्वेश साहू पिता राजकुमार साहू उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बांसापारा को दबिश देकर पकड़ा। पूछताछ पर उसने उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया जिसे विधिवत् गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल व उनकी टीम सक्रिय रही।