LIVEभारत और दुनिया की हर बड़ी खबर
12 Jun 2026
ब्रेकिंग

गरीब कल्याण योजनाओं ने करोड़ों लोगों का जीवन बदला, भारत विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर : अखिलेश सोनी

भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कहा कि गरीब कल्याण योजनाओं, डिजिटल इंडिया, आयुष्मान भारत और पीएम आवास योजना ने करोड़ों लोगों का जीवन स्तर बदला है।

गरीब कल्याण योजनाओं ने करोड़ों लोगों का जीवन बदला, भारत विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर : अखिलेश सोनी
गरीब कल्याण योजनाओं ने करोड़ों लोगों का जीवन बदला, भारत विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर : अखिलेश सोनी। फोटो: आज का दिन न्यूज़

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, जिससे करोड़ों नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है।

श्री सोनी ने कहा कि वर्ष 2014 से शुरू हुई विकास यात्रा ने भारत को विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल करने का मार्ग प्रशस्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में बुनियादी ढांचे, डिजिटल तकनीक, स्वास्थ्य, आवास, पेयजल और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से गरीब परिवारों को पक्के घर मिले हैं, आयुष्मान भारत योजना ने करोड़ों लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई है तथा जल जीवन मिशन के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया गया है। वहीं डिजिटल इंडिया अभियान ने आम नागरिकों को बैंकिंग और सरकारी सेवाओं से सीधे जोड़कर पारदर्शिता को बढ़ावा दिया है और भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि आज भारत वैश्विक मंचों पर मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में उभरा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के समय विश्व समुदाय के लिए भरोसेमंद साझेदार की भूमिका निभा रहा है।

श्री सोनी ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में विकसित भारत के संकल्प को साकार करते हुए देश विकास और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।

आपकी राय

यह खबर कैसी लगी?

आपकी प्रतिक्रिया हमें बेहतर पत्रकारिता में मदद करती है।

चर्चा

पाठकों की टिप्पणियां 0

अपनी राय लिखें

अपनी टिप्पणी लिखें