चिरमिरी पुलिस ने सट्टा पट्टी मामले के एक फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल दाखिल,

चिरमिरी पुलिस ने सट्टा पट्टी मामले के एक फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल दाखिल,

चिरमिरी । चिरमिरी पुलिस ने सट्टा पट्टी मामले के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल दाखिल कर दिया गया है ।

      मामले की जानकारी देते हुए चिरमिरी थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि बीते 10 फरवरी 2026 को छोटा बाजार निवासी सदानंद उर्फ़ सद्दा बिसाई उम्र करीब 56 वर्ष जो अपने अपने घर के सामने मोबाइल व्हाटअप के जरिये सट्टा पट्टी ले रहा था । पुलिस ने मौके पर दबिश देकर पकड़ा और उसके कब्जे से सट्टा पट्टी एवं नगद 2210 रुपये एक मोबाइल जप्त किया । आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया था जिसका जेल वारंट बनने पर उसे जेल दाखिल किया गया था । 

      आरोपी के द्वारा संगठित होकर छोटी बाजार निवासी शिवराम सोनवानी को सट्टा पट्टी दे रहा था जो घटना दिनांक से फरार था । फरार आरोपी शिवराम सोनवानी उम्र 52 साल निवासी वार्ड नं 24 टंकी दफ़ाई छोटी बाजार को 17 फरवरी को गिरफ्तार किया । उससे मोबाइल जप्त किया । आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसका जेल वारंट बनने पर उसे जेल दाखिल किया गया ।  

      उक्त संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय सिंह, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक अशोक एक्का, चंद्रसेन राजपूत एवं रघुनंदन सिंह का अहम योगदान रहा ।